सरकार बन बाबा केदारनाथ के दर पर माथा टेकने पहुंचे 'हरदा', तस्वीरें
Sun, 15 May 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केदारनाथ
केदारनाथ धाम पहुंचे हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
सरकार बहाली के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को बाबा केदार के दर पर माथा टेकने केदारधाम पहुंचे।
केदारनाथ के दर पर माथा टेकने पहुंचे 'हरदा'
केदारनाथ धाम पहुंचे हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
इस मौके पर धाम में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं, तीर्थ पुरोहितों और व्यापार संघ के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
केदारनाथ के दर पर माथा टेकने पहुंचे 'हरदा'
केदारनाथ धाम पहुंचे हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
रविवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत हेलीकाप्टर से अपनी पत्नी रेणुका रावत के साथ केदारनाथ पहुंचे।
केदारनाथ के दर पर माथा टेकने पहुंचे 'हरदा'
केदारनाथ धाम पहुंचे हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
इसके बाद सीएम बाबा केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंचे।
केदारनाथ के दर पर माथा टेकने पहुंचे 'हरदा'
केदारनाथ धाम पहुंचे हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
मंदिर में सपत्नीक बाबा केदार की पूजा-अर्चना कर उन्होंने सुख-समृद्धि की मनौती मांगी।
केदारनाथ के दर पर माथा टेकने पहुंचे 'हरदा'
केदारनाथ धाम पहुंचे हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
इसके बाद हरीश रावत ने मंदिर परिसर में भोजन ग्रहण किया।
केदारनाथ के दर पर माथा टेकने पहुंचे 'हरदा'
केदारनाथ धाम
- फोटो : AmarUjala
इसके बाद सीएम ने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. राघव लंगर को यात्रा व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।
केदारनाथ के दर पर माथा टेकने पहुंचे 'हरदा'
केदारनाथ धाम
- फोटो : AmarUjala
केदारनाथ पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत को केदारसभा और तीर्थ पुरोहित समाज ने नौ सूत्री मांगों का ज्ञापन दिया।
केदारनाथ के दर पर माथा टेकने पहुंचे 'हरदा'
केदारनाथ धाम
- फोटो : AmarUjala
ज्ञापन में मंदिर की सुरक्षा के लिए दीवार निर्माण कार्य जल्द पूरा करने, केदारपुरी की सफाई, संपर्क मार्गों को आवाजाही के लिए खोलने, आपदा से प्रभावित छूटे तीर्थ पुरोहितों को त्वरित मदद देने की मांग शामिल है।