फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Stampede: संकरा रास्ता और खड़ी चढ़ाई... मंदिर मार्ग पर इस कारण मची भगदड़; चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी

Sun, 27 Jul 2025 03:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार

सार

Haridwar Mansa Devi Stampede : उत्तराखंड के हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हुआ है। भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई। 23 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। पांच की हालत गंभीर है। शुरुआती जानकारी में करंट फैलने से भगदड़ की बात सामने आई है।
विज्ञापन
1 of 11
Haridwar Stampede - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि यहां भारी भीड़ जमा होने के कारण भगदड़ मच गई। साथ ही मार्ग पर करंट फैलने की अफवाह फैल दी गई। इस वजह से भगदड़ में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। भगदड़ में करीब 23 श्रद्धालु बुरी तरह से जख्मी हो गए। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक करंट फैलने की अफवाह फैली। करंट फैलने से श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिर गए। हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनमें एक बच्चा भी शामिल है। 
विज्ञापन

2 of 11
मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरअसल, मनसा देवी मंदिर पहाड़ पर स्थित है, कांवड़ यात्रा के कारण बंद हुए रास्ते भी खुल गए थे, इस वजह से मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो गया। रविवार को मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई। पहाड़ पर ऊंचाई पर स्थित मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को संकरी मार्ग से जाना पड़ता है। सीढ़ियां भी छोटी हैं। बरसात में वहां फिसलन भी होने की जानकारी मिली है। 
विज्ञापन

3 of 11
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि हमें करीब 9 बजे के आसपास सूचना मिली थी कि मनसा देवी मार्ग भगदड़ होने से कुछ लोग घायल हुए हैं। मौके पर पुलिस टीम पहुंची। करीब 35 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आठ लोगों की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि करंट फैलने की अफवाह के चलते भगदड़ हो गई। 23 घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। कुछ गंभीर अवस्था वाले मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

4 of 11
मनसा देवी मार्ग पर भगदड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी ने बताया कि करंट आने की अफवाह के कारण भगदड़ मची। पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हादसे की वजह का पता किया जा रहा है। हालांकि, प्रथम दृष्टया जानकारी मिली है कि करंट की अफवाह के चलते भगदड़ मची है। मंदिर के रास्ते पर भगदड़ हुई है। 
 
विज्ञापन

5 of 11
मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने आए चश्मदीद संतोष - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद से आए बिहार के संतोष ने बताया, वहां दीवार पर तार लगी हुई थी। जिसे पकड़कर लोग चढ़ने लगे। जिस वजह से तार छिल गया और करंट फैल गया। जिससे हंगामा मच गया। लोग नीचे गिर गए। मैंने कई लोगों को बचाया, जितना मुझसे हो सका मैंने किया। भगदड़ में मैं भी गिर गया। मैं जिनके साथ था, वो भी मुझसे बिछड़ गए। वहां काफी भीड़ थी, सही से पैर रखने की भी जगह नहीं थी। लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़ते चले गए।
विज्ञापन

6 of 11
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को कहा कि वह हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में हुई भगदड़ से दुखी हैं और स्थिति पर नज़र रखी जा रही है। रविवार सुबह प्रसिद्ध मंदिर में हुई इस घटना में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की आशंका है।

 
विज्ञापन

7 of 11
Haridwar Stampede - फोटो : ANI
धामी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि "हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर के रास्ते में भगदड़ मचने की बेहद दुखद खबर मिली है। एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा, "मैं इस संबंध में स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है। मैं माता रानी से सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं। "

यह भी पढ़ें: Haridwar Stampede: हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़, छह लोगों की मौत, 30 घायल; सीएम ने जताया दुख


8 of 11
मनसा देवी मार्ग पर भगदड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भगदड़ पर पीएम मोदी ने जताया दुख
मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि उत्तराखंड के हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुखी हूं। अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

9 of 11
मनसा देवी मार्ग पर भगदड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनकी हुई मौत
1- वकील 45
2- आरुष 6 रामपुर मुरादाबाद
3- विशाल 19
4-विपिन 18
5-शांति 60
6- रामभरोसे 65
7- अज्ञात 19
8-विक्की 25

10 of 11
मनसा देवी मार्ग पर भगदड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीएम धामी ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख देने की घोषणा
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हुई भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे पर सीएम धामी ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने हादसे के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 

 
 
विज्ञापन

11 of 11
Haridwar Stampede - फोटो : संवाद
हेल्पलाइन नंबर जारी
जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी हुआ है। मदद के लिए 01334-223999, 9068197350, 9528250926, पर फोन कर सकते हैं। वही, राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून में स्थापित हेल्पलाइन नंबर 0135-2710334,2710335, 8218867005, 9058441404 भी जारी किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें