पार्किंग
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप कुमार रॉय ने बताया कि यातायात के लिए वन-वे और पार्किंग प्लान जारी किया गया है। दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन ट्रैक्टर-ट्राली व बस ऋषिकुल मैदान में पार्क होंगे। वहीं इस रूट से आने वाले छोटे वाहन कार, जीप, हरेराम इंटर कॉलेज के मैदान, गड्ढा पार्किंग, रोड़ीबेल वाला पार्किंग व पंतदीप पार्किंग में पार्क होंगे। बिजनौर नजीबाबाद की ओर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्राली व बस बैरागी कैंप में पार्किंग होंगे।