फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: 13 साल की बच्ची को तालाब में खींच ले गया मगरमच्छ, मौत से ग्रामीणों में दहशत, तस्वीरें...

Fri, 25 Sep 2020 08:47 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर(हरिद्वार)
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार जिले के लक्सर में पंडितपुरी गांव में 13 वर्षीय बच्ची को मगरमच्छ गहरे तालाब में खींच ले गया। बच्ची अपनी दादी के साथ खेत में घास काटने गई थी। इसी बीच वह तालाब के पास फूल तोड़ने चली गई। पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ कई घंटों की मशक्कत के बाद तालाब से बच्ची का शव बरामद किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, पंडितपुरी गांव निवासी मुन्नी देवी शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे रेलवे लाइन के पास खेत में पशुओं के लिए घास लेने गई थी। 13 वर्षीय पोती शिवानी पुत्री जयेंद्र भी उनके साथ चली गई। दादी के घास काटते समय पोती खेलते-खेलते रेलवे लाइन के पास तालाब के करीब पहुंच गई। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वह पानी में घुसकर फूल तोड़ने लगी। इसी बीच मगरमच्छ ने बच्ची के हाथ पर हमला कर दबोच लिया और पानी में खींच लिया। चीख पुकार सुनकर दादी और आसपास घास काट रहे अन्य लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही रायसी चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह, वन विभाग के बीट अधिकारी सोनी पंवार, देवेंद्र कुमार, दरोगा जातिराम और पंकज आदि भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस और वन विभाग की टीम ने किशोरी की खोजबीन शुरू की। शाम करीब सवा छह बजे किशोरी का शव तालाब से बरामद हुआ। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बच्ची का शव कीचड़ और घास के अंदर दबे होने के कारण टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों के अनुसार, उसके हाथ पर मगरमच्छ के दांतों के गहरे घाव हैं। शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। विधायक संजय गुप्ता के प्रतिनिधि विजय गुप्ता, सुरेश शर्मा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके में पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में मगरमच्छ द्वारा जान माल का नुकसान पहुंचाने की यह पहली घटना सामने आई है। गांव में दहशत का माहौल है, क्योंकि आसपास के कई गांवों के तालाबों में मगरमच्छ दिखते रहते हैं। ग्रामीणों का आरोप हे कि बार-बार मदद मांगने के बाद भी मगरमच्छों से निजात दिलाने में वन विभाग और प्रशासन विफल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें