फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: महामहिम के स्वागत को धर्मनगरी तैयार, दुल्हन की तरह सजे घाट

Thu, 29 Sep 2016 07:58 AM IST
राजेश शर्मा/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
1 of 7
harki paidi for president visit - फोटो : AmarUjala
महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वागत के लिए धर्मनगरी पूरी तरह से तैयार है। हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। सभी जगह व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी गई हैं। सड़कों के गड्ढे भरने के साथ साफ सफाई की गई। ऐसे सभी रूटों से अतिक्रमण हटा दिया गया है, जहां से राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा।
विज्ञापन

2 of 7
harki paidi - फोटो : AmarUjala
महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बृहस्पतिवार को हरिद्वार आकर हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में भाग लेंगे। देश के प्रथम नागरिक के स्वागत के लिए धर्मनगरी को प्रशासन और अन्य संस्थाओं ने सजा दिया है। टूटी सड़कें चकाचक कर दी गई हैं।
विज्ञापन

3 of 7
red beacon - फोटो : AmarUjala
प्रशासन पूरी मुस्तैदी से महामहिम की यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जुटा हुआ है। गंदगी और अतिक्रमण के कारण अक्सर हरकी पैड़ी क्षेत्र की व्यवस्थाओं पर सवाल उठते रहते हैं, लेकिन इस समय यह क्षेत्र वास्तव में अपनी गरिमा के अनुरूप दिख रहा है।

4 of 7
harki paidi - फोटो : AmarUjala
हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों, सुभाष घाट, गऊ घाट, रेड़ी बेलवाला, भीमगोडा, खड़खड़ी मार्ग आदि से अतिक्रमण हटाकर सफाई अभियान चलाया गया। हरकी पैड़ी पर महामहिम के स्वागत के लिए शामियाना सजाकर स्वागत द्वार बनाया गया है।
विज्ञापन

5 of 7
harki paidi - फोटो : AmarUjala
विशेष तख्त लगाकर उसे भी चारों और से लाइटिंग और शामियाने से सजाया गया है। सभी मंदिरों और गंगा सभा के कार्यालय पर विशेष लाइटिंग की गई है जिससे पूरा हरकी पैड़ी क्षेत्र जगमगाता दिख रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
harki paidi - फोटो : AmarUjala
अनाधिकृत रूप से लगी दुकानें हटवाने के बाद गंगा घाट पूरी तरह खाली दिख रहे हैं। लंबे समय बाद हरकी पैड़ी का ऐसा साफ सुथरा नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
haridwar police - फोटो : AmarUjala
महामहिम का काफिला तीन हेलीकॉप्टर से भेल के स्टेडियम में उतरेगा। यहां से कार से वे डामकोठी पर पहुंचेंगे। कुछ देर डामकोठी पर रुकने के बाद उन्हें हरकी पैड़ी लाया जाएगा जहां वे शाम करीब सवा छह बजे होने वाली आरती में भाग लेकर मां गंगा की पूजा अर्चना करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें