फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani Riots: बवाल, पथराव, फायरिंग और आगजनी...क्यों धधक उठा हल्द्वानी, 10 तस्वीरों में देखें पूरा घटनाक्रम

Thu, 08 Feb 2024 06:55 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 10
हल्द्वानी में बवाल - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में मलिक के बगीचे में अवैध रूप से कब्जा कर बनाए गए नमाज स्थल और मस्जिद तोड़ने गई नगर निगम और पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें रामनगर कोतवाल समेत 20 से अधिक पुलिस कर्मी घायल हो गए। वहीं, शाम को उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी।

हल्द्वानी में बवाल: बनभूलपुरा में धार्मिक स्थल तोड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, भीड़ पर दागे गए आंसू गैस के गोले

उपद्रवियों ने नगर निगम की जेसीबी तोड़ दी और पुलिस जीप, ट्रैक्टर समेत कई वाहनों पर आग लगा दी। छतों पर मौजूद युवा लगातार पथराव कर रहे हैं। पुलिस ने भी बचाव में पथराव किया और कई राउंड आंसू गैस के गोले भी दागे। देर शाम उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाना फूंक दिया। इस बीच रुद्रपुर से दो कंपनी पीएसी हल्द्वानी के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

2 of 10
हल्द्वानी में बवाल - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम ने बनभूलपुरा के इंदिरा नगर इलाके में मलिक के बगीचे में बने मस्जिद और मदरसे को तोड़ने की बृहस्पतिवार की दोपहर से तैयारी शुरू कर दी थी। दोपहर ढाई बजे तक कोतवाली के बाहर हल्द्वानी के आसपास के थानों की फोर्स और तीन बस रिजर्व पुलिस की पहुंच गई थी।

विज्ञापन

3 of 10
हल्द्वानी में बवाल - फोटो : अमर उजाला
शाम 4 बजे पुलिस फोर्स के साये में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण ढहाने पहुंची। इसका स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने जेसीबी और टीम को अंदर पहुंचाया। कार्रवाई शुरू होती तभी तीन ओर से स्थानीय लोग पहुंच गए और विरोध करने लगे।

4 of 10
हल्द्वानी में बवाल - फोटो : अमर उजाला
लोगों को वहां से हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया, जिस पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस टीम पर तीनों ओर से पत्थरों की बारिश होने लगी, बमुश्किल टीम के लोग बैरिकेडिंग के पीछे छिपकर खुद को बचते नजर आए।
विज्ञापन

5 of 10
भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद नगर निगम की जेसीबी भी तोड़ दी। इससे करीब 15 मिनट तक काम रुका रहा। इस बीच दूसरे जिलों से और फोर्स बुला ली गई।
विज्ञापन

6 of 10
हल्द्वानी में बवाल - फोटो : अमर उजाला
इस बीच दोबारा अतिक्रमण टीम ने ढहाना शुरू किया लोगों ने फिर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। नगर निगम के ट्रैक्टर को पलट दिया।
विज्ञापन

7 of 10
हल्द्वानी में बवाल - फोटो : अमर उजाला
उपद्रवियों को रोकने के लिए पुलिस को कई राउंड आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

8 of 10
उग्र भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद भी पथराव जारी रहा। स्थानीय लोगों ने टायर जलाकर रास्ता बंद कर दिया। उपद्रवियों ने आसपास के कई वाहनों को आग लगा दी।

9 of 10
हल्द्वानी में बवाल - फोटो : अमर उजाला
बवाल की सूचना पर हल्द्वानी का बाजार बंद हो गया। इधर कुछ लोगों ने बनभूलपुरा थाने में भी आग लगा दी। इस एसएसपी ने कुछ फोर्स को थाने की ओर मूव कराया।
विज्ञापन

10 of 10
हल्द्वानी में बवाल - फोटो : अमर उजाला
मौके पर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, एसपी सिटी हरबंस सिंह, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह सहित तमाम अधिकारी तैनात हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें