फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में जोरदार बारिश और ओलावृष्टि से मौसम हुआ ठंडा, छा गया घना अंधेरा, तस्वीरें

Mon, 08 Apr 2019 03:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
अमर उजाला
आज सुबह 11 बजे बाद अचानक राजधानी देहरादून में अंधेरा छा गया और जोरदार बारिश शुरू हो गई। जिससे तापमान में ठंडक महसूस की गई। बारिश से दूनवासियों को चिलचिलाती धूप से राहत मिली। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। आलम ये था कि दोपहर एक बजे भी राजधानी में अंधेरा छाया हुआ था और सड़क पर वाहनों की हैड लाइट जलानी पड़ी।
विज्ञापन

2 of 7
देहरादून में एक घंटे से ज्यादा समय तक लगातार झमाझम बारिश होती रही। जिससे दून के कई इलाकों में जलभराव हो गया। 
विज्ञापन

3 of 7
वहीं कालाढूंगी, नैनीताल के गरमपानी प आसपास के क्षेत्रों में 20 मिनट तक ओले गिरे। जिससे आम और लीची की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।

4 of 7
अमर उजाला
श्रीनगर, पौड़ी, यमुनोत्री, यमुनाघाटी, नई टिहरी, बड़कोट, भीमताल, पहाड़पानी और भवाली में भी बारिश हुई। चमोली में आसमान में बादल छाए रहे। यहां शाम तक बारिश और बर्फ़बारी के आसार हैं। गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं हल्के बादल और कहीं धूप खिली है। साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के साथ ही निचले इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज आंधी, बारिश और ओले गिरने का अनुमान जताया था। 
विज्ञापन

5 of 7
अमर उजाला
शनिवार को राजधानी दून समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। शहर के बाहरी क्षेत्रों में ओले भी गिरे। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि पहाड़ के कुछ इलाके में ओले गिर सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में आंधी भी चलने के आसार हैं, जिसकी गति 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।
विज्ञापन

6 of 7
अमर उजाला
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन तक ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की बारिश होने के आसार है। हालांकि इसके बावजूद गर्मी में बहुत ज्यादा कमी नहीं आएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो
इससे पहले शनिवार को पूरे दिन राजधानी दून समेत आसपास के क्षेत्रों में गर्मी रही। शाम के समय हल्के बादल छाये और कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। शहर के बाहरी इलाकों में ओले भी पड़े। दून के तापमान में इसका असर देखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें