फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में पीछे आ रहे डंपर की चपेट में आए दो बाइक सवार, दर्दनाक मौत

Mon, 08 Apr 2019 01:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
अमर उजाला
सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में दो बाइक सवार युवक पीछे से आ रहे वाहन की चपेट में आ गए। पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। थाना पटेल नगर को कंट्रोल रूम के जरिए सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 11 बजे देहरादून के शिमला बाईपास रोड स्थित वन विहार कॉलोनी के अंदर एक डंपर की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। 

 
विज्ञापन

3 of 5
अमर उजाला
दोनों युवक मो. अनीस (22) पुत्र अख्तर अली निवासी ग्राम नानकरानी, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश और सलमान वन विहार कॉलोनी के अंदर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही यूटिलिटी से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई।

4 of 5
अमर उजाला
दोनों युवक पीछे से आ रहे डंपर के पिछले टायर की चपेट में आ गए और मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा चालक मुस्तकीम पुत्र शेर मोहम्मद निवासी हिंदू वाला, थाना सहसपुर, देहरादून को हिरासत में लेकर डंपर को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमर उजाला
दोनों युवकों के परिजनों को सूचना  दे दी गई है। मौके पर शव का पंचायतनामा भर शव को मॉर्चरी में भिजवाया गया है। परिजनों के आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें