यमकेश्वर ब्लॉक स्थित ग्रामसभा बुकंडी में गुलदार आ धमका। वह घर क सामने चार घंटे तक बैठा रहा। इसके बाद जो हुआ आगे जानिए...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
guldar
गुलदार घुसने से ग्रामीणों मे हड़कंप मच गया। गांव में दिनदहाड़े गुलदार की चहलकदमी से चार घंटे तक ग्रामीणों की सांसे अटकी रही। वनकर्मियों के मौके पर पहुंचने के बाद दहशतजदा ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार को पकड़ा और उसे चीला रेंज कार्यालय ले गई।
विज्ञापन
3 of 5
guldar
- फोटो : amarujala
राजाजी टाईगर रिजर्व पार्क की गौहरी रेंज के अंतर्गत ग्रामसभा बुकंडी के खंडग्राम बेलवाला में बृहस्पतिवार तड़के करीब छह बजे जंगल से एक गुलदार घुस आया। गुलदार के गांव में घुसने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण जान बचाने के लिए घरों की ओर भागे। उन्होंने गांव में गुलदार घुसने की जानकारी वन विभाग को दी।
4 of 5
guldar
इस दौरान गुलदार ग्रामीण प्रेम सिंह कोहली के घर के बाहर डेरा डालकर बैठा रहा। जिसके चलते उनका परिवार व वनकर्मी सुरेंद्र रावत, चंपा देवी, मोहन सिंह राणा और उनके दो बच्चे चार घंटे तक खौफजदा घर में कैद रहे। इस दौरान गांव में गुलदार की मौजूदगी के चलते करीब चार घंटे तक ग्रामीणों को डर के मारे घरों में कैद रहना पड़ा। गांव में पहुंची वनकर्मियों की टीम ने कुछ ग्रामीणों की मदद से तिरपाल डालकर बामुश्किल गुलदार को पकड़ा और उसे पिंजरे में कैद कर चीला रेंज कार्यालय ले गई।
इसके बाद भयाक्रांत ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। स्थानीय निवासी मोहन सिंह राणा के मुताबिक बृहस्पतिवार को गांव में घुसे गुलदार ने इससे पहले एक बछिया पर भी हमला किया। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की गौहरी रेंज अधिकारी आरएम नौटियाल ने बताया कि गुलदार को रेंज में रखा गया है, जिसे पशु चिकित्सकों से परीक्षण कराने के बाद शुक्रवार को राजाजी टाईगर रिजर्व पार्क में छोड़ा जाएगा।