गुलदार का हमला
- फोटो : अमर उजाला
पार्षद सुंदरी कंडवाल ने बताया कि मीरानगर क्षेत्र में लंबे समय गुलदार की आवाजाही बनी हुई है। बीते तीन दिनों में गुलदार ने पहले यहां एक कुत्ते को अपना निवाला बनाया था। फिर उसी दिन देर रात गली नंबर 14 में माणिक चंद के गाय के बछड़े को मार दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त और पिंजरा लगाने की मांग की थी, लेकिन विभाग ने उनकी मांग को अनसुना कर दिया। नतीजतन बृहस्पतिवार सुबह गुलदार फिर से कालोनी में घुस आया।