फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम जब इन लड़कियों ने काटे दांत और फिर मांगी माफी, तस्वीरों में देखें बर्बरता

Wed, 14 Sep 2016 08:08 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
beat
देहरादून में कुछ लड़कियों ने गलतफहमी में आकर एक लड़के के संग शर्मनाक हरकत कर डाली। बाद में अपनी गलती का अहसास होने के बाद लड़कियों ने पीड़ित लड़के से माफी मांगी।
विज्ञापन

2 of 6
beaten
पिछले दिनों पलटन बाजार में मोबाइल पर फोटो खींचने के शक में एक युवक की चार युवतियों ने बुरी तरह पिटाई कर दी। यही नहीं उसके हाथ पर दांत तक काट दिया। हंगामा होने पर तमाशबीनों के साथ पुलिस भी मौके पर आ गई।
विज्ञापन

3 of 6
beaten
मोबाइल पर फोटो व वीडियो न मिलने पर युवतियों ने माफी मांगते हुए युवक को उपचार के लिए रुपये भी दिए। शहर के पलटन बाजार में एक बेकरी कर्मचारी रविवार सुबह सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल घुमा रहा था। सड़क से गुजर रहीं चार युवतियों को लगा कि युवक उनकी फोटो और वीडियो बना रहा है।

4 of 6
beaten
युवतियों ने आरोपी को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। युवक समझ नहीं पा रहा था कि मारपीट की वजह क्या थी। युवतियां चिल्लाते हुए उस पर टूट पड़ी थीं। युवक के हाथ पर लड़कियों ने दांत तक काट दिया। युवक खुद को बेक सूर बता रहा था। मौके पर तमाशबीनों का तांता लग गया, लेकिन किसी को भी युवक की बात पर विश्वास नहीं हुआ।
विज्ञापन

5 of 6
beaten
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को धारा चौकी बुलाकर बातचीत की। पुलिस ने युवक का मोबाइल चेक किया तो न तो कोई फोटो और न ही वीडियो मिला। बाजी उल्टी पड़ी तो युवतियों को अपनी गलती का अहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
beaten
कोतवाली के एसएसआई कैलाश भट्ट ने बताया कि युवतियों द्वारा माफी मांगने पर मामला सुलझ गया। पीड़ित को उपचार के लिए रकम भी दी गई है। यदि पीड़ित की तरफ से तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें