फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां राम भरोसे प्रभु की रेल, दो महीने में ढहा रेलवे पुल का दूसरा पिलर, तस्वीरें

Wed, 14 Sep 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
1 of 6
sukhrau rail pillar collapsed - फोटो : AmarUjala
रेलवे की व्यवस्थाओं का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि नजीबाबाद-कोटद्वार रेलवे लाइन पर जुलाई में ढहे रेलवे पुल के पिलर की अभी मरम्मत चल ही रही थी कि दूसरा पिलर भी ढह गया।
विज्ञापन

2 of 6
sukhrau rail pillar collapsed - फोटो : AmarUjala
इसी के साथ नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच रेलवे लाइन पर ध्वस्त रेल पुल का एक और पिलर ढहने से 15 अक्तूबर से कोटद्वार तक रेलों का संचालन शुरू कराने के रेलवे के अधिकारियों के प्रयासों पर फिलहाल पानी फिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
sukhrau rail pillar collapsed - फोटो : AmarUjala
गत 23 जुलाई को रेल कर्मियों की सतर्कता से रेल हादसा टलने के बाद से जहां कोटद्वार ब्रांच लाइन पर रेलों का संचालन अब तक ठप है। वहीं उत्तर रेलवे के मुख्यालय बड़ौदा हाउस से लेकर मुरादाबाद रेल मंडल तक के रेल अधिकारी इस पुल का निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं है।

4 of 6
sukhrau rail pillar collapsed - फोटो : AmarUjala
पांच सितंबर को बड़ौदा हाउस दिल्ली से आए प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर आरके अग्रवाल ने तकनीकी अधिकारियों के साथ इस पुल का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

5 of 6
रेलवे पुल का एक पिलर ढह गया। - फोटो : अमरउजाला
उन्होंने निर्माण इकाई को ध्वस्त पिलर का शीघ्र निर्माण कराकर 15 अक्तूबर तक रेलों का आवागमन पुन: शुरू कराने के निर्देश दिए थे। मंगलवार तड़के नजीबाबाद की ओर से पहला पिलर भी सुखरौ नदी की उफान की भेंट चढ़ गया। (पहले पिलर के ढहने के बाद की तस्वीर।)
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाकी पिलर भी खतरे की जद में हैं। - फोटो : अमरउजाला
डीआरएम मुरादाबाद प्रमोद कुमार ने कहा कि रेल पुल के तकनीकी मुआयने के लिए प्रिंसिपल इंजीनियर आ चुके हैं। एक और पिलर तकनीकी रूप से तिरछा होने के बाद बड़ौदा हाउस नई दिल्ली से चीफ ब्रिज इंजीनियर एमपी सिंह बुधवार को सुखरो रेल पुल का निरीक्षण करने पहुंचेंगे। तकनीकी निरीक्षण के बाद ही रेल पुल के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें