फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: उफनते गदेरे में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे युवक के लिए 'भगवान' बना गब्बर

Thu, 06 Jul 2017 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर 
विज्ञापन
1 of 6
gabbar
गायों को चरान के लिए जंगल की ओर ले जा रहा देवर गांव का एक युवक घिंघराण बाजार के समीप उफनते गदेरे में बह गया। लेक‌िन तभी गब्बर भगवान बनकर वहां आ गया। उसने युवक का रेस्‍क्यू कर उसकी ज‌िंदगी बचाई।
विज्ञापन

2 of 6
gabbar
बुधवार को तड़के से ही घिंघराण क्षेत्र के जंगलों में भारी बारिश हो रही थी, जबकि निचले क्षेत्रों में धीमी बारिश हो रही थी। तभी वह गदेरे में बह गया। करीब एक किलोमीटर तक बहने के बाद साथी युवाओं ने उसे बचा लिया। घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
gabbar
सुबह साढ़े आठ बजे देवर गांव निवासी उद्धव प्रसाद भट्ट (32) पुत्र भोला प्रसाद भट्ट रोज की तरह अपनी गांवों को चरान के लिए जंगल की ओर ले जा रहा था। घिंघराण बाजार के समीप उफनते छोड़ा गदेरे को पार करते समय उद्धव बह गया। 

4 of 6
gabbar
उसके चिल्लाने पर आसपास मौजूद स्थानीय गब्बर सिंह, सोबत सिंह, उदय सिंह, प्रेम सिंह, सैन सिंह और गोविंद लाल अपनी गायों को रास्ते में ही छोड़कर गदेरे की ओर भागे। करीब एक किलोमीटर तक उद्धव गदेरे के तेज बहाव में बहता रहा और उसे बचाने के लिए स्थानीय लोग भी गदेरे के किनारे से भागते रहे। 
विज्ञापन

5 of 6
gabbar
करीब आधा घंटे बाद घिंघराण गांव के निचले क्षेत्र में चट्टान से कुछ ही दूरी पर ग्रामीण गब्बर सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बिना गदेरे में छलांग मार दी और बह रहे उद्धव को एक पत्थर के सहारे टिका दिया। गदेरे के किनारे मौजूद अन्य ग्रामीण भी एक दूसरे का हाथ पकड़कर गब्बर सिंह तक पहुंचे और उद्धव को गदेरे से बाहर निकाल निकाल लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
108
उसके पीठ, सिर, पांव और हाथ में गहरी चोटें आई। घिंघराण बाजार से आपातकालीन 108 सेवा वाहन से उद्धव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें