रामनगर में जी-20 सम्मेलन को लेकर तैयारियां
- फोटो : अमर उजाला
भट की चुड़कानी, पालक का कापा और झिंगोरे की खीर भी रहेगी
जिला अभिहीत अधिकारी ललित मोहन पांडेय ने बताया कि भोजन में भट की चुड़कानी, आलू के गुटके, पालक का कापा, गहत की दाल, कुमाऊंनी रायता, झिंगोरे की खीर के साथ ही पंजाबी भोजन में तड़के वाली दाल, लच्छा पराठे, मिस्सी रोटी मिलेगी। मांसाहारी भोजन भी उपलब्ध रहेगा। विभिन्न प्रकार के चावल, दाल, दही, कुट्टू के आटे की पूड़ियां भी होंगी।