फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात समंदर पार से 7 फेरे लेने इस मंदिर में पहुंचा ये विदेशी जोड़ा, तस्वीरें...

Sun, 16 Oct 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
1 of 6
marriage
रानीखेत के हैड़ाखान मंदिर में जगदंबा महायज्ञ के अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ एक विदेशी जोड़े ने अग्नि को साक्षी मानकर विवाह रचाया।
 
विज्ञापन

2 of 6
marriage
हैड़ाखंडी समाज के अध्यक्ष आलोक बनर्जी ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। स्थानीय महिलाओं ने मंगलगीत गाए। सैकड़ों देशी-विदेशी भक्त इस पल के गवाह बने। शारदीय नवरात्र में हैड़ाखान मंदिर में मां जगदंबा महायज्ञ होता है। बाबा हैड़ाखान के सैकड़ों देशी, विदेशी भक्त इस कार्यक्रम में शिरकत करते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
marriage
नवमी के दिन विदेशी जोड़े भारतीय संस्कृति के अनुसार विवाह बंधन में बंध जाते हैं। इस बार हालैंड निवासी मारियो और लिंडा ने महायज्ञशाला को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। आचार्य पं. विनोद शस्त्री, जयबल्लभ शास्त्री और मायापति शास्त्री ने मंत्रोच्चार की रस्में निभाई। स्थानीय महिलाओं ने मंगलगीत गाए।
 

4 of 6
marriage
सुबह दुल्हन को भारतीय परंपरानुसार वस्त्रों और गहनों से सजाया और विवाह मंडप तक ले गए। अध्यक्ष आलोक बनर्जी ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया और दोनों को प्रेम विजय और सरस्वती भारतीय नाम भी दिए।
 
विज्ञापन

5 of 6
marriage
बाबा के देशी-विदेशी सैकड़ों भक्तजन इस विवाह समारोह का गवाह बने। लड़की पक्ष की ओर से गौरा कुवार्बी, सुरेंद्र कुवार्बी, मीना कुवार्बी, अंजु कुवार्बी, भगवती दोषाद, राजेंद्र दोषाद और लड़के की तरफ से अंजु, दीवान सिंह, नवल, योगिता कुवार्बी थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
marriage
विवाह समारोह के बाद नव दंपति ने कहा कि यह पल अविस्मरणीय है। बाबा हैड़ाखान की कृपा से ही यह संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि वे संयुक्त परिवार की संस्कृति को अपनाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें