बदले मौसम के बीच पहाड़ों की रानी मसूरी बुधवार को पूरे दिन जबरदस्त कोहरे और धुंध के आगोश में रही। सुबह से रात तक नगर में घना कोहरा छाने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिन में भी मसूरी-देहरादून, मसूरी-कैंपटी, कंपनी बाग और माल रोड पर पर्यटकों को वाहनों के हेडलाइट जलानी पड़ी।
विज्ञापन
2 of 4
mussoorie weather
- फोटो : अमरउजाला
धुंध और कोहरे के साथ ही सुबह हुई मूसलाधार बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया। सुबह छह बजे से नौ बजे तक झमाझम बारिश के कारण वाहनों के पहिये भी थम गए। सड़क पर एकदम सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
3 of 4
fog in mussoorie
- फोटो : अमरउजाला
पर्यटन नगरी मसूरी में प्री मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है। मंगलवार रात करीब नौ बजे से ही नगर के चारों और कोहरा और धुंध छाने लगा था। देर रात जगह-जगह बारिश और अंधड़ से वनस्पति और पेड़-पौधों को काफी नुकसान पहुंचा। इसके बाद बुधवार तड़के से सुबह नौ बजे तक मूसलाधार बारिश ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी।
पूरे दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे मसूरी में आम जनजीवन पटरी से उतर गया। शाम को घना कोहरा छाने से वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई मार्गों काफी धुंध होने के कारण वाहन रेंग रेंगकर आगे बढ़ रहे थे।