फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौंग नदी में आई बाढ़, ऋषिकेश में मची तबाही, तस्वीरें...

Tue, 06 Sep 2016 03:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 6
flood in saung river rishikesh - फोटो : amar ujala
ऋषिकेश में सौंग नदी ने गौहरीमाफी क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई। मूसलाधार बारिश से मध्य रात को एकाएक सौंग नदी का स्तर बढ़ने से करीब एक बीघा कृषि भूमि और लगभग चार बीघा वन भूमि सौंग नदी की भेंट चढ़ गई। इस दौरान ग्रामीणें की धान की फसल भी नदी में बह गई। वहीं, दूसरी ओर नदी तट के समीप पर निवासरत दर्जनों परिवार रातभर जागते रहे। 
विज्ञापन

2 of 6
flood in saung river rishikesh
रविवार की रात को मची इस तबाही से टिहरी फार्म नंबर तीन में एक विद्युत पोल सौंग नदी में जा गिरा। जिसके चलते वहां आसपास करंट दौड़ने लगा। लोगों ने खेतों की ओर भागकर किसी तरह जान बचाई। लगभग आंधे घंटे तक आसपास के क्षेत्र में करंट दौड़ता रहा। परेशान ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फोन लगाया, लेकिन आंधे घंटे बाद ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी नींद से जागे। तब जाकर कंट्रोल रूम से पूरे गांव की बिजली बंद की गई। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा राशि देने का आश्वासन दिया।
 
विज्ञापन

3 of 6
flood in saung river rishikesh
मूसलाधार बारिश से रविवार की देर रात दो बजकर 47 मिनट पर सौंग नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू किया। नदी के उफान पर आने से ग्रामसभा गौहरीमाफी के टिहरी फार्म नंबर एक और तीन में भारी तबाही मची। सौंग नदी से कुछ दूरी पर रहने वाले ग्रामीणों को उस वक्त जान बचाना भारी पड़ गया। जब उफान में आई सौंग नदी में चालू बिजली का पोल गिर गया। विद्युत पोल गिरने से आसपास के क्षेत्र में करंट दौड़ने लगा।

4 of 6
flood in saung river rishikesh
ग्राम प्रधान सरिता रतूड़ी ने बताया कि रात दो बजकर 47 मिनट पर उन्हें बिरला मंदिर कर्मियों ने फोन पर सौंग नदी का जल स्तर बढ़ने की सूचना दी। इसके बाद उन्होंने रायवाला पुलिस को ग्रामीण क्षेत्र में बाढ़ का पानी घुसने की सूचना दी। रात करीब तीन बजे चालू बिजली का पोल पानी में गिर गया। जिसके बाद आसपाल के क्षेत्र में करंट दौड़ने लगा। करीब दो दर्जन लोगों ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। करंट दौड़ने की सूचना देने के लिए ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के दफ्तर से लेकर संबंधित अधिकारियों को फोन किया। लेकिन, परेशान ग्रामीणों के फोन विभागीय अधिकारियों ने नहीं उठाया।
 
विज्ञापन

5 of 6
flood in saung river rishikesh
बार-बार फोन करने पर विभागीय कर्मियों ने फोन उठाया। आधे घंटे के बाद पूरे गांव की बिजली को बंद किया गया। ग्रामीण निर्मला देवी, सुनील भट्ट, बालम सिंह, सुरेंद्र सिंह, कमला नंद, निर्मलानंद, खुर्शीराम रतूड़ी ने बताया कि नदी का जल स्तर बढ़ने से उनकी जमीन बह गई है। नदी से सट्टे क्षेत्रों में रहने वाले देवेंद्र सेमवाल, विनोद रावत, रोहित नौटियाल, सूरत सिंह, नवीन चौहान आदि ने कहा कि प्रशासन ग्रामीणों अनदेखी कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सौंग नदी से गांव की सुरक्षा के लिए पक्का तटबंध बनवाने की मांग की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बाढ़
सौंग नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना पर रायवाला पुलिस मौके पर पहुंचने के लिए निकली। लेकिन, पुलिस तबाही वाली जगह को नहीं ढूंढ पाई। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को दोबारा फोनकर लोकेशन की जानकारी दी। दोबारा सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस रातभर सर्च लाइन जलाकर जल स्तर पर निगरानी रखती रही। सुबह पांच बजे के बाद जल स्तर में कमी आई, तब जाकर क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली।

बाढ़ नियंत्रण विभाग और राजाजी पार्क विभाग अधिकारियों को उचित व्यवस्था करने को कहा गया है। ग्रामीणों के फोन न उठाने के संबंध में ऊर्जा निगम के उच्चाधिकारियों को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।
- कुश्म चौहान, एसडीएम ऋषिकेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें