फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

खाई में गिरते ही कार के उड़े परखच्चे, इधर-उधर बिखर गए पांचों दोस्तों के शव, हादसे की तस्वीरें...

Mon, 15 Jul 2019 08:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
1 of 7
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
देहरादून के चकराता घूमने जा रहे पर्यटकों की कार कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर अनियंत्रित होकर चामड़चील के पास 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच युवकों की मौत हो गई। रविवार सुबह सड़क से गुजर रहे युवकों ने घटना की जानकारी कालसी थाना पुलिस के साथ ही तहसील प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम की मदद से शवों को बाहर निकाला।

2 of 7
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
कालसी थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि पांचों मृतक एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी थे। इनमें से तीन देहरादून और दो की तैनाती सहारनपुर में थी। पूर्व में पांचों ही सहारनपुर स्थित एक ब्रांच में तैनात थे। पांचों में गहरी दोस्ती थी। शनिवार और रविवार को वीकेंड की छुट्टी होने के कारण पांचों शुक्रवार देर शाम को ही कार से चकराता घूमने के लिए निकले थे।

3 of 7
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
मृतकों में तीन लोग सहारनपुर और दो मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले थे। सभी मृतकों का सीएचसी विकासनगर में पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। सीओ बीएस धोनी और तहसीलदार केडी जोशी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। 

4 of 7
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7 बजे चकराता मार्ग पर चामड़चील के पास से गुजर रहे कुछ युवकों ने सड़क से नीचे एक कार का बंपर पड़ा देखा। बंपर पर हरियाणा का नंबर लिखा हुआ था। उन्होंने खाई में झांक कर देखा तो कुछ भी नजर नहीं आया। दुर्घटना का अंदेशा जताते हुए उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही तहसील प्रशासन को दी। 

5 of 7
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ और फायर सर्विस की मदद से खाई में उतरकर देखा तो वहां पर एक कार के पूरी तरह से परखच्चे उड़े हुए थे। कार के ही आसपास पांच शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़े थे। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत से पांचों शवों को खाई से बाहर निकाला। 
विज्ञापन

6 of 7
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
थानाध्यक्ष विपिन बहुगुणा ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त गौरव त्यागी (35) पुत्र जसपाल त्यागी, दीपक तोमर (34) पुत्र कालूराम तोमर, वीरेंद्र सिंह (34) पुत्र राम किशन सभी निवासी जनकपुरी सहारनुपर, सचिन (30) पुत्र राकेशपाल निवासी बसेड़ा मुजफ्फरनगर और शक्ति ठाकुर पुत्र रामपाल (31) निवासी दिलेडा सोंठा थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। 
विज्ञापन

7 of 7
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला
पांचों कार में सवार होकर चकराता घूमने जा रहे थे। सीओ बीएस धोनी ने बताया कि दुर्घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। संभवत: कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी होगी। 
Next
AU ऐप में पढ़ें