पुलिस बेस कैंप में शार्ट सर्किट से एक हट में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस के जवान करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके। केदारनाथ में पुलिस कैंप में 11 हट्स हैं। देखिए आगे तस्वीरें..
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में हादसा, पुलिस बेस कैंप में धधक उठी आग
2 of 5
मंगलवार प्रात: 8.10 बजे पुलिस बेस कैंप में वीडियो कॉफ्रेंसिंग/महिला कर्मियों के हट में अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे वहां मौजूद वीडियो कॉफ्रेंसिंग से जुड़े उपकरण, डीएसपीटी का रिसीवर सहित काफी सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम में हादसा, पुलिस बेस कैंप में धधक उठी आग
3 of 5
हट में रखे 230 लीटर केरोसीन व डीजल से भरे डब्बे की चपेट में आने से आग तेजी से भड़क गई। गनीमत यह रही कि आग समीप के अन्य हट्स तक नहीं पहुंची।
केदारनाथ धाम में हादसा, पुलिस बेस कैंप में धधक उठी आग
4 of 5
इस दौरान हट में रहने वाली दोनों महिला पुलिस कर्मी मंदिर क्षेत्र में ड्यूटी पर थी। केदारनाथ चौकी प्रभारी विपिन चंद्र पाठक ने बताया कि आग का पता बदबू और धुंआ उड़ने से लगा।
केदारनाथ धाम में हादसा, पुलिस बेस कैंप में धधक उठी आग
5 of 5
लपटें इतनी ऊंची और तेज थी कि हट की खिड़की तोड़कर पानी और मिट्टी उड़ेलकर आग बुझाई जा सकी। इधर, पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद प्रसाद मीणा ने बताया कि अचानक शार्ट सर्किट से घटना हुई है। चौकी प्रभारी से घटना के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की जा रही है। (केदारनाथ धाम की फाइल फोटो।)