फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धूकर धधकता रहा बहुमंजिली इमारत में शोरूम, सबकुछ हुआ जलकर खाक

Wed, 20 Jul 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
fire in showroom - फोटो : अमरउजाला
देहरादून के चकराता रोड पर एक फर्नीचर शोरूम के एक फ्लोर पर लगी भीषण आग में लाखों का माल स्वाह हो गया। आग की लपटों में एक फलोर पर रखा पूरा फर्नीचर जल गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
fire in showroom - फोटो : अमरउजाला
आग की लपटों के पास के अपार्टमेंट तक जाने के कारण अफरातफरी का माहौल रहा। दमकल कर्मचारियों ने करीब 12 गाड़ियों की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 8
fire in showroom - फोटो : अमरउजाला
चकराता रोड पर मनोज गुप्ता का नवीन फर्नीचर के नाम से चार मंजिला शोरूम है। बुधवार दोपहर सवा दो बजे के करीब शोरूम की दूसरी मंजिल से धुआं निकलने लगा। कर्मचारी ऊपर की तरफ भागे, लेकिन धुएं के आगे उनकी एक नहीं चल सकी।

4 of 8
fire department - फोटो : अमरउजाला
देखते ही देखते इस मंजिल को आग की लपटों ने घेर लिया। लपटें इतनी विकराल थी कि आसपास की रिहायशी मकान में चपेट में आने की आशंका बन गई।
विज्ञापन

5 of 8
fireman - फोटो : अमरउजाला
शोरूम का खाली कराकर फायर कर्मियों ने आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए। पास के अपार्टमेंट पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार की।
विज्ञापन

6 of 8
fireman - फोटो : अमरउजाला
करीब एक घंटे के प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब शोरूम का यह हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। आग में लाखों रुपये का फर्नीचर स्वाह होने का अनुमान है। सीओ सिटी मनोज कत्याल और कैंट इंस्पेक्टर पर मौजूद रहे। 
विज्ञापन

7 of 8
fire in showroom - फोटो : अमरउजाला
अग्निकांड को देखने के लिए तमाशबीनों का तांता लग जाने के कारण यातायात बाधित हो गया। कुछ युवक तो आग की वीडियो और फोटोग्राफ उतारने में मशगूल रहे। सीपीयू और पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर यातायात को सुचारु किया।  
विज्ञापन

8 of 8
fire in showroom - फोटो : अमरउजाला
प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि शार्ट सर्किट से यह आग लगी है। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, अन्यथा अग्निकांड बड़ा हो सकता था।
-शिव प्रसाद ममगई, जिला अग्निशमन अधिकारी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें