फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmers Protest in Dehradun: राजधानी की सड़कों पर दिखा किसानों का आक्रोश, मंडी में की तालाबंदी, लगाया जाम

Mon, 19 Feb 2024 02:43 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
राजधानी देहरादून में किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
राजधानी देहरादून में किसानों ने निरजंनपुर मंडी गेट पर तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से किसानों का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। किसानों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी कर नाराजगी जताई।

सोमवार को निरंजनपुर मंडी में बकाया भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन फेल्फेयर फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने तालाबंदी की। यहां किसानों के प्रदर्शन के कारण सड़क जाम हो गई। निरंजनपुर मंडी में धरना प्रदर्शन के बीच दोनों गेट पर किसानों ने ताला लगा दिया। भाकियू पदाधिकारी ने कहा कि भुगतान लिए बिना वह नहीं उठेंगे। जब तक भुगतान नहीं होगा तालाबंदी जारी रहेगी
 
विज्ञापन

2 of 6
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
किसानों के प्रदर्शन के चलते यहां सड़क पर जाम लग गया, जिस कारण मंडी में लोग फंस गए। 
विज्ञापन

3 of 6
देहरादून में किसानों ने मंडी में की तालाबंदी - फोटो : अमर उजाला
किसानों ने मंडी के दोनों गेटों पर ताला लगा दिया। इससे परेशान लोगों ने ताला तोड़ने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस लोगों को रोकने का प्रयास कर रही।

 

4 of 6
देहरादून: धरने पर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला
वहीं एमएसपी की कानूनी गारंटी पर रविवार को चंडीगढ़ में किसान नेताओं और तीन केंद्रीय मंत्रियों के बीच चौथे दौर की बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार चार और फसलों पर एमएसपी देने को तैयार हो गई है।
विज्ञापन

5 of 6
देहरादून: किसान धरने पर बैठे - फोटो : अमर उजाला
केंद्र के इस प्रस्ताव पर बैठक में मौजूद किसान नेताओं ने कहा कि वह सभी संगठनों से बात कर आज इस पर अंतिम फैसला बताएंगे। वहीं हरियाणा के बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें...Haldwani Violence: हल्द्वानी हिंसा के उपद्रवियों को जेल भेजा, प्रशासन की बढ़ी चिंता; अब शिफ्ट किए जाएंगे कैदी 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
देहरादून सब्जी मंडी। - फोटो : amar ujala
वहीं पटियाला में कैप्टन अमरिंदर के घर के बाहर दो दिन से प्रदर्शन कर रहे एक किसान की मौत हो गई है। आंदोलन में ये तीसरे किसान की मौत है। इसके अलावा शंभू बॉर्डर पर तैनात एक एसआई की भी मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें