ट्रेन से सफर करने वाले यात्री ध्यान दें। जनता और उज्जैन एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें कोहरे के कारण रद्द कर दी गई हैं। आगे जानिए नया समय...
विज्ञापन
2 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
कोहरे का प्रकोप बढ़ने के कारण देहरादून से वाराणसी के लिए चलने वाली जनता एक्सप्रेस शनिवार से बंद कर दी गई है। इस ट्रेन को 14 फरवरी 2018 तक पूर्ण रूप से रद किया गया है। शुक्रवार को वाराणसी से जनता एक्सप्रेस को देहरादून के लिए रवाना नहीं किया गया। वहीं देहरादून- उज्जैन चलने वाली ट्रेन पांच दिसंबर से नहीं चलेगी।
विज्ञापन
3 of 7
ट्रेन
- फोटो : self
देहरादून से रोजाना वाराणसी के लिए चलने वाली जनता एक्सप्रेस (4266) शनिवार को रवाना नहीं हुई। रेलवे ने इस ट्रेन का संचालन 14 फरवरी तक रद किया है। इसके साथ 5 दिसंबर से देहरादून-उज्जैन और 8 दिसंबर से इंदौर एक्सप्रेस बंद की जाएगी।
4 of 7
फाइल फोटो
कोहरे के चलते उत्तर रेलवे ने देहरादून से चलने वाली फिलहाल तीन ट्रेनों को दो माह के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। हालांकि इंदौर एक्सप्रेस को हरिद्वार से ही चलाया जाएगा। लेकिन जनता और उज्जैन एक्सप्रेस अप और डाउन दोनों तरफ से बंद रहेगी।
विज्ञापन
5 of 7
देहरादून
- फोटो : AmarUjala
देहरादून के स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण देहरादून से चलने वाली तीन ट्रेनों को रद किया जा रहा है। इंदौर एक्सप्रेस को देहरादून से बंद किया जा रहा है। लेकिन यह ट्रेन हरिद्वार से नियमित रूप से चलेगी और वापसी में हरिद्वार तक ही आएगी।
विज्ञापन
6 of 7
railway station
इंदौर एक्सप्रेस 8 दिसंबर से 10 फरवरी तक देहरादून से नहीं चलेगी। इस ट्रेन को हरिद्वार से इंदौर के लिए नियमित रूप से चलाया जाएगा और वापसी में हरिद्वार तक आएगी। लेकिन जनता एक्सप्रेस और उज्जैन एक्सप्रेस करीब सवा दो माह के लिए बंद रहेगी। जनता एक्सप्रेस शनिवार से रद कर दी गई। जबकि उज्जैन एक्सप्रेस पांच दिसंबर से बंद की जाएगी।
देहरादून से संचालित रद होने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर नाम रद रहने की अवधि
4266 जनता एक्सप्रेस 2 दिसंबर 2017 से 14 फरवरी 2018
4310 उज्जैन एक्सप्रेस 5 दिसंबर 2017 से 13 फरवरी 2018
4318 इंदौर एक्सप्रेस 8 दिसंबर 2017 से 10 फरवरी 2018