फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ दिन बाकी, ऐसा न किया तो राशनकार्ड उपभोक्ताओं की बढ़ सकती है परेशानी

Sat, 02 Dec 2017 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
राशन कार्ड का अपग्रेडेशन - फोटो : file photo
राशनकार्ड धारकों ने अगर ऐसा न किया तो उनके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। आपके पास सिर्फ आठ दिन बचे हैं। जल्दी करें...
विज्ञापन

2 of 6
AADHAR
30 नवंबर तक आधार कार्ड की फोटो कॉपी और बैंक खाता नंबर पूर्ति कार्यालय में जमा नहीं कराने वाले एपीएल कार्ड धारकों को चावल की सब्सिडी नहीं दी जाएगी। अभी सिर्फ 53 हजार कार्ड धारकों ने आधार की कॉपी और अपना खाता नंबर जमा कराया है।
विज्ञापन

3 of 6
money
जबकि, एक लाख सात हजार कार्ड धारकों ने जानकारी अपडेट नहीं कराई। 30 नवंबर तक पूर्ति कार्यालय में आधार कार्ड की कॉपी और बैंक खाता नंबर जमा नहीं कराने पर सब्सिडी के साथ इनका राशन भी रोक दिया जाएगा। आपूर्ति विभाग की ओर से एपीएल कार्ड धारकों को 15 किलो राशन दिया जाता है।

4 of 6
चावल
इसमें केंद्र सरकार की ओर से पांच किलो गेहूं, ढाई किलो चावल और राज्य सरकार की ओर से साढ़े सात किलो चावल मिलता है। अगले महीने से कार्ड धारकों को केंद्र की ओर से पांच किलो गेहूं और ढाई किलो चावल मिलता रहेगा, लेकिन राज्य सरकार साढ़े सात किलो चावल की बजाय 75 रुपये सब्सिडी के रूप में कार्ड धारकों के खाते में डालेगी।
विज्ञापन

5 of 6
demo pic - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए कार्ड धारकों को आधार की कॉपी और बैंक खाता नंबर पूर्ति कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य है। जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि एक लाख 60 हजार एपीएल कार्ड धारकों में से केवल 53 हजार ने ही जानकारी अपडेट कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
money
सब्सिडी सिर्फ उन्हीं को मिलेगी जो आधार और खाता नंबर जमा करा देंगे। कार्ड धारकों से अपील है कि वे 30 नवंबर से पहले अपने आधार की कॉपी और बैंक खाता नंबर जमा करा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें