थाना पथरी के गांव धनपुरा व पदार्था के बीच हरिद्वार से भोगपुर जा रहे खाली डंपर ने अलग-अलग जगह दो बाइकों पर सवार पांच लोगों को कुचल दिया। जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
डंपर की चपेट में आए बाइक सवार चार लोग, मौके पर ही मौत
2 of 4
dumper crushed four people in haridwar
पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने मौके से डंपर सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:30 बजे पांच युवक अलग अलग दो बाइकों पर लक्सर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
डंपर की चपेट में आए बाइक सवार चार लोग, मौके पर ही मौत
3 of 4
dumper crushed four people in haridwar
तभी हरिद्वार से भोगपुर की ओर तेज गति से जा रहे खाली डंपर ने अलग अलग जगह दो बाइकों पर सवार पांच लोगों को कुचल दिया। जिससे सुरेश (27), अहसान(25), जहांगीर(28)) निवासी दरजापुर थाना पथरी की मौके पर ही मौत हो गयी। मुंतजिर (24) और इंतजार (26) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत को गंभीर देखते हुए लोगों ने 108 के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया।
डंपर की चपेट में आए बाइक सवार चार लोग, मौके पर ही मौत
4 of 4
dumper crushed four people in haridwar
जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पथरी थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह ने बताया कि पांचों युवक लकड़ी काटने का काम करते हैं। वह लक्सर जा रहे थे। बताया कि डंपर व चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। घायल युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर करा दिया गया है। दुर्घटना से गुस्साए धनपुरा व मुस्तफाबाद (पदार्था) के ग्रामीणों की दुर्घटनास्थल पर जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों से ग्रामीणो की नोकझोंक भी हुई।