अब ड्राईविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपको आरटीओ ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके साथ ही कई सुविधाएं भी आपको मिलेंगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
ration card
सरकारी राशन की दुकानों में जनसुविधा केंद्र खोले जा रहे हैं। जिसमें लोग ड्राइविंग लाइसेंस, आय, जाति व अन्य प्रमाण पत्र बनवाए जा सकेंगे। राशन की दुकानों पर सीएससी सेंटर बनाने की राज्य सरकार की कवायद के तहत आपूर्ति विभाग ने जिले के पांच राशन डीलरों को इलेक्टॉनिक उपकरण उपलब्ध करा दिए हैं। सीएससी अधिकारी इन उपकरणों को अब राशन दुकानों पर फिट करेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
computer
जिला आपूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि पांच राशन डीलरों का रजिस्ट्रेशन कराकर उन्हें लैपटॉप, प्रिंटर, डेटा कार्ड, फिंगर प्रिंट मशीनें आदि उपकरण दे दिए गए हैं। इसके अलावा जो राशन डीलर विभाग में आकर सारी प्रक्रियाएं पूरी करेंगे उन्हें उपकरण मुहैया करा दिए जाएंगे।
4 of 5
कॉमन सर्विस सेंटर
राशन डीलरों का आधार कार्ड से फिंगर प्रिंट्स का मिलान कराने के बाद ही उन्हें उपकरण दिए जाएंगे। राशन की दुकानों पर मशीनें लगने के बाद सभी डीलरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राशन वितरण संबंधी ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद कार्यों में पारदर्शिता आएगी और राशन चोरी आदि पर भी अंकुश लगेगा।