टिहरी की बाल गंगा रेंज के तलेबन गांव में एक कुत्ता अपनी मालिकन का रक्षक बन चर्चा का विषय बना हुआ है। मालिकन पर जब गुलदार ने हमला किया तो वह डर कर भागने के बजाय मालकिन की जान बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गया। गुलदार के हमले से महिला और कुत्ता बुरी तरह लहूलुहान हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
leopard attack
- फोटो : demo
चीख-पुकार सुनकर गांव वालों के इकट्ठा होने पर गुलदार भाग खड़ा हुआ। इधर गांव वालों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
गुलदार
- फोटो : demo
घटना रविवार रात की है, जब बरखा देवी (52) पत्नी सोबत सिंह कठैत करीब दस बजे घर के बाहर बने शौचालय जा रही थी। ठीक उसी समय घात लगाकर बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया।
4 of 5
गुलदार
- फोटो : demo
महिला की चीख सुनकर दूसरे कमरे में बैठा उनका पालतू कुत्ता भागकर बाहर आया और गुलदार से भिड़ गया। कुत्ते के अचानक हमले पर गुलदार ने महिला को छोड़ दिया। इस बीच महिला और घरवालों की चीख पुकार सुनकर गांव वाले इकट्ठा हो गए तो गुलदार भाग खड़ा हुआ।
सोबत सिंह कठैत, सुंदर सिंह कठैत और विनोद सिंह ने बताया कि गांव में कई दिनों से गुलदार की दहशत बनी है। उन्होंने विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।