अगर आप शाम ढलते ही इंटरनेट, मोबाइल, फेसबुक और पार्टी में लग जाते हैं, सात से आठ घंटे भी नहीं सो पाते हैं तो जल्द ही आपके साथ कुछ ऐसा हो सकता है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
sdx
देश में नींद पर शोध कर रहे हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट के स्लीपिंग एक्सपर्ट डॉ. रवि गुप्ता ने बताए कुछ ऐसे ही नींद के दुष्प्रभाव और उनसे बचाव के तरीके...
विज्ञापन
3 of 5
dgf
- फोटो : Getty Images
डॉ. रवि गुप्ता के मुताबिक हम दिन प्रतिदिन अपनी भागमभाग भरी जिंदगी में नींद से समझौते कर रहे हैं। डिनर करने के बाद या तो कई घंटे मोबाइल, इंटरनेट पर खर्च करते हैं या कई घंटे पार्टी में लग जाते हैं। सुबह को ऑफिस या कॉलेज जाने की जल्दी में सवेरे उठना पड़ता है। नतीजतन नींद का चक्र अधूरा रह जाता है।
4 of 5
d
स्लीपिंग एक्सपर्ट के मुताबिक अगर दो दिन नींद न ली जाए तो तीसरे दिन शरीर में शुगर की मात्रा कई गुना बढ़ जाती है। यानी लंबे समय तक नींद पूरी न होने पर शुगर की बीमारी होना लाजिमी है। लगातार नींद पूरी न होने पर शरीर में मोटापा बढ़ाने वाले हार्मोंस भी सक्रिय हो जाते हैं।
डॉ. रवि गुप्ता ने एक और चौंकाने वाली जानकारी यह दी है कि अगर लंबे समय तक किसी व्यक्ति की नींद पूरी न हो तो उसे ब्लड प्रेशर, लकवा, कैंसर और हार्ट अटैक जैसे हादसों का शिकार होना पड़ जाता है।