पुरानी करेंसी पर देश दुनिया में वायरल होने वाला ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ की हरकत अब अगर नए नोट पर की तो नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 8
RBI
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सभी बैंकों को नई करेंसी को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। केवल पेंसिल से नोट पर लिखने की छूट विशेष मौके पर मिली हुई है।
विज्ञापन
3 of 8
नोटबंदी के बाद बाजार में 2000 और 500 रुपये के नए नोट जारी किए गए। इसके कुछ ही दिनों बाद सोशल साइट्स में नोट पर ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ लिखा वायरल हो गया।
4 of 8
New notes
नई करेंसी पर भी इस तरह का प्रचार प्रसार कहीं तेज न हो जाए, लिहाजा रिजर्व बैंक ने नए सिरे से दिशा निर्देश जारी किए हैं। पीएनबी के मंडल प्रमुख अनिल खोसला ने बताया कि नई करेंसी पर कुछ भी पेन, स्याही या स्कैच से लिखने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
5 of 8
currency
केवल विशेष परिस्थितियों और कैशियर की ओर से हिसाब लगाने को कार्बन पेंसिल से लिखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि नए नोट पर कोई रंग इत्यादि लगाने पर भी उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। हालांकि पीएनबी में अभी तक ऐसा कोई वाकया पेश नहीं आया है, लेकिन उनका कहना है कि इस संबंध में सभी बैंक शाखाओं को निर्देशित किया जा चुका है।
विज्ञापन
6 of 8
एसबीआई
- फोटो : file photo
दूसरी ओर, एसबीआई के ब्रांच हेड विनय कुमार खत्री ने बताया कि आरबीआई के निर्देशों के तहत नई करेंसी पर सख्ती से इस नियम का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
7 of 8
New notes
पेन से यदि नोट पर कुछ लिखा तो उसे बैंक में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह नियम वैसे पहले भी लागू था, लेकिन करेंसी पुरानी होने की वजह से वह प्रचलन में आ गई। नए नोट में यह स्वीकार्य नहीं होगा।
यह न करें नोट पर: नोट को तोड़ें मरोड़ें नहीं। नोट पर पेन या स्कैच से कुछ भी न लिखें। नए नोट पर किसी तरह का रंग इत्यादि न लगाएं। जहां तक हो सके ऐसे नोट प्रचलन में आने से रोकें। अगर किसी वजह से नोट फट जाए तो उसे बैंक में जमा करा सकते हैं।