फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां मुस्लिम वोट तय करेंगे कांग्रेस-बीजेपी की जीत-हार

Tue, 20 Dec 2016 04:00 PM IST
अंकित कुमार गर्ग / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : file photo
पिरान कलियर सीट पर कांग्रेस का झंडा हवा का रुख बदल सकता है। कांग्रेस जहां मुस्लिम वोटों के सहारे जीत सुनिश्चित करने के प्रयास में है।
विज्ञापन

2 of 7
भाजपा नेता अजय भट्ट‍ - फोटो : अमर उजाला
इस सीट पर बसपा मुस्लिम चेहरे को सामने लाती है तो कांग्रेस-बसपा में कड़ी टक्कर के आसार हैं। जबकि भाजपा को गैर मुस्लिम वोटों के सहारे नैय्या पार होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन

3 of 7
uttarakhand assembly
पिछले विधानसभा चुनाव के परिणामों पर गौर करें तो यहां कांग्रेस, भाजपा और बसपा तीनों कड़े मुकाबले में थे। हालांकि जीत कांग्रेस प्रत्याशी फुरकान अहमद की हुई थी। यह 25 हजार 870 वोट लेकर पहले स्थान पर रहे। बसपा के शहजाद 23 हजार 926 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर भाजपा के श्यामवीर सिंह सैनी ने 21 हजार 648 मत हासिल किए
थे।
 

4 of 7
इस सीट पर पिछली बार कांग्रेस-बसपा से मुस्लिम चेहरे थे। इस बार भी बसपा मुस्लिम चेहरे को सामने लाती है तो कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने की स्थिति होगी। वहीं भाजपा भी इस बार मजबूती के साथ चुनाव लड़ती है तो गैर मुस्लिम मतदाताओं के समर्थन से नैय्या पार लगाने की कोशिश करेगी।
 
विज्ञापन

5 of 7
rahu sonia
लब्बालुआब यह है कि मुस्लिम वोट जिस पक्ष में एकतरफा रुझान दिखाएंगे। उसका पलड़ा भारी हो सकता है। ऐसे में कांग्रेस को उम्मीद है कि वह मुस्लिम बिरादरी को पूरी तरह अपने पक्ष में करने में कामयाब रहेगी।
 
विज्ञापन

6 of 7
कांग्रेस - फोटो : amar ujala
यही कारण है कि कांग्रेस के झंडे के नीचे मुस्लिम वर्ग को एकजुट करने के लिए कौमी एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
यदि इस सीट पर कांग्रेस के झंडे तले मुस्लिम बिरादरी एकजुट होती है तो यहां चुनाव का रुख कांग्रेस के पक्ष में होगा। हालांकि समीकरण किसके पक्ष में सटीक बैठते हैं, इसका सही आकलन सभी पार्टियों में टिकटों के फाइनल होने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें