फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali: उत्तराखंड में दीपोत्सव...सीएम ने खरीदे दीये, किया डिजिटल पेमेंट, तस्वीरों में देखें दिवाली का जश्न

Sun, 12 Nov 2023 05:17 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
सीएम धामी ने खरीदे मिट्टी के दीये। - फोटो : amar ujala
प्रकाश पर्व दीपावली का त्योहार पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली के त्योहार की बधाई दी है। उन्होंने इस पावन पर्व पर देश की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन जाकर सपरिवार राज्यपाल से मुलाकात की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी और त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी उनके आवास में जाकर मुलाकात की और दीपावली की शुभकामना दी। सीएम धामी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को दीपावली के पुनीत पर्व पर समृद्धि एवं उन्नति की शुभकामनाए दी।
दूसरी ओर दीपावली के अवसर पर विदेशी पर्यटकों ने रंग बिरंगी रंगोली बना कर नाव घाट को सजाया। विदेशी पर्यटकों की रंगोली को देखने के लिए यहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। पर्यटकों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन

2 of 6
पूर्व सीएम भुवन चंद खंडूडी को दिवाली की शुभकामनाएं देने पहुंचे सीएम धामी - फोटो : amar ujala
इसके अलावा हिम फाउंडेशन ने बच्चों के संघ दीपावली मनाई। बच्चों को मिठाई वितरित की गई। साथ ही बच्चों को दीपावली का महत्व बताया गया।
विज्ञापन

3 of 6
सीएम धामी ने खरीदे मिट्टी के दीये - फोटो : amar ujala
पांच दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से हुई थी। पांचवें दिन भाईदूज पर इसका समापन होगा।

4 of 6
सीएम धामी ने किया डिजिटल पेमेंट - फोटो : amar ujala
दिवाली पर कार्तिक अमावस्या के दिन लक्ष्मी पूजन का विधान होता है।
विज्ञापन

5 of 6
परिवार सहित राज्यपाल को बधाई देने पहुंचे सीएम धामी। - फोटो : amar ujala
इस दिन मां लक्ष्मी के साथ विघ्नहर्ता श्रीगणेश और कुबेर देवता की पूजा होती है।

ये भी पढ़ें...Diwali 2023:  दीपावली का पर्व आज, गणेश-लक्ष्मी पूजन से आएगी समृद्धि, जानिए इस बार क्या है खास
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गंगा घाट पर रंगोली बनाते विदेशी पर्यटक। - फोटो : amar ujala
पौराणिक मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या की रात को मां लक्ष्मी वैकुंठ धाम से पृथ्वीलोक भ्रमण पर आती हैं और घर-घर जाकर यह देखती हैं कि किसका घर साफ और सुंदर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें