फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर जयंती: कहीं मूर्ति स्थापना पर बवाल तो कहीं संगीनों के साए में निकला जुलूस

Fri, 14 Apr 2017 08:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भगवानपुर
विज्ञापन
1 of 5
शाहपुर गांव में रविदास मंदिर समिति की ओर से बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जुलूस निकाला गया। इस दौरान शाहपुर गांव में ही दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने एकत्रित होकर मार्ग से जुलूस निकालने का विरोध किया, जिसे लेकर दोनों पक्षों में तनाव हो गया। 
विज्ञापन

2 of 5
सूचना पर पहुंची पुलिस और पीएसी ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर स्थिति को काबू किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम और एसएसपी ने भी मौका मुआयना कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही निर्धारित दायरे में ही जुलूस निकालने की हिदायत दी।
विज्ञापन

3 of 5
देखते ही देखते दोनों पक्षों में तनाव बढ़ने लगा। दोनों समुदाय की तरफ के लोग इकट्ठे होने लगे। तभी किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर भगवानपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहीं नहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीएसी भी बुला ली गई। 

4 of 5
पुल‌िस ने दोनों पक्षों को इसके लिए राजी किया और फिर संगीनो के साए में पुलिस और पीएसी की उपस्थिति में जुलूस निकाला गया। इससे पहले तनाव और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी कृष्ण कुमार वीके और जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वहीं लक्सर क्षेत्र के गंगनोली गांव में बारात घर की भूमि पर संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद की सूचना पर कोतवाली पुलिस के हाथ पांव फूल गए। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों की ओर से बारात घर में की जा रही तोडफ़ोड़ बंद कराई। ग्रामीण बारात घर के मरम्मत करने की बात कह रहे हैं, जिसके बाद से एहतिहात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें