trivendra
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए फिल्म पालिसी को अपडेट किया जा रहा है। शीघ्र ही इसे कैबिनेट में लाया जाएगा। इसके साथ ही सरकार राज्य में भारतीय फिल्म और टेलिविजन संस्थान (एफटीआईआई) पुणे की शाखा खोलने के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर सचिव सूचना दिलीप जावलकर, महानिदेशक सूचना दीपेंद्र कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।