फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख से ऊपर जमा करने वाले इनकम टैक्स के राडार पर, खंगाला जा रहा डेटा

Tue, 03 Jan 2017 03:12 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
income tax department
नोटबंदी के बाद या इससे पहले अपने खाते में पांच लाख रुपये जमा कराने वाले आयकर जांच के घेरे में आ गए हैं। आयकर विभाग ने सभी बैंकों से पांच लाख से अधिक रकम खाते में रखने वालों का डेटा एकत्र करना शुरू कर दिया है। आईटी रिटर्न गलत भरने या नहीं भरने की सूरत में इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

2 of 7
मोदी - फोटो : self
हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में यह जानकारी दी थी कि देश में केवल 24 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्होंने स्वीकार किया है कि उनकी सालाना आमदनी दस लाख रुपये या इससे अधिक है। ऐसे में अपनी आय छिपाकर चोरी करने वाले लोग बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 7
नोटबंदी - फोटो : self
पीएम के संबोधन को फरमान मानकर आयकर विभाग ने ऐसे लोगों को राडार पर लेना शुरू कर दिया है। देशभर की बैंक शाखाओं में आयकर विभाग के अधिकारी पांच लाख या इससे अधिक पैसा खाते में रखने वालों का डेटा एकत्र कर रहे हैं।

4 of 7
income tax - फोटो : income tax
सोमवार को भी राजधानी के कई बैंकों में आयकर विभाग की टीम पहुंची। यहां से उन लोगों की डिटेल ली गई, जिनके खाते में पांच लाख रुपये या इससे अधिक पैसा पड़ा हुआ है। फिर चाहे वह नोटबंदी से पहले का हो या इसके बाद का।
विज्ञापन

5 of 7
tax evasion
माना जा रहा है कि इस डेटा का इस्तेमाल इनकम टैक्स रिटर्न जमा करने या न करने वालों के लिए किया जाएगा। अगर आईटी रिटर्न और उनके खाते के पैसे में मैचिंग न हुई तो ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

6 of 7
एक रुपया भी निकालो लेकिन पैन कार्ड देकर
नोटबंदी के बाद अपने खाते में दो लाख रुपये या इससे अधिक जमा कराने वालों के लिए पैन कार्ड अनिवार्य हो गया है। अब उन्हें अपने खाते से एक रुपया भी निकालना होगा तो बिना पैन कार्ड दिए नहीं निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
pan card
पीएनबी के बैंक अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि तमाम लोग ऐसे हैं, जिन्होंने पैन कार्ड से बचने के लिए 50 हजार के बजाए 49-49 हजार रुपये जमा कराए हैं लेकिन वह ऐसे लोग पैन कार्ड दिए बिना पैसा नहीं निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें