फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड की खूबसूरती पर बिग-बी फिदा, बोले 'सच में है देवभूमि'

Mon, 02 Jan 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
1 of 5
amitabh
देवभूमि में नया साल मनाने पहुंचे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को उत्तराखंड ऐसा भाया कि तारीफ किए बिना न रह सके। सुपर स्टार अमिताभ बच्चन, सांसद जया बच्चन, उद्योगपति अनिल अंबानी और टीना सोमवार दोपहर डेढ़ बजे नरेंद्रनगर से मुंबई रवाना हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
amitabh
इस दौरान उत्तराखंड की नैसर्गिक सुंदरता को अतुल्य बताते हुए बिग बी अमिताभ बच्चन ने कहा कि उत्तराखंड सचमुच देवभूमि है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। उधर, विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा रविवार शाम को ही दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
amitabh bachchan and anil ambani - फोटो : AmarUjala
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, सांसद जया, उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी होटल आनंदा में न्यू ईयर मनाने के बाद रविवार शाम को गंगा आरती के लिए ऋषिकेश गए और रात्रि विश्राम को होटल में लौटे। सोमवार को बिग बी व उनके मित्र करीब डेढ़ बजे जौलीग्रांट के लिए रवाना हुए और वहां से वे अपने चार्टर्ड प्लेन से मुंबई के लिए प्रस्थान कर गए।

4 of 5
anushka, virat - फोटो : amar ujala
क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 24 दिसंबर को नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा में नए साल का जश्न मनाने आए थे। दोनों ने होटल के अलावा ऋषिकेश, हरिद्वार में छुट्टियों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
amitabh bachchan and jaya - फोटो : AmarUjala
होटल में जहां उन्होंने गढ़वाली व्यंजनों का स्वाद चखा, वहीं ऋषिकेश के गंगा घाट और हरिद्वार में आश्रमों के भी दर्शन किए। एक जनवरी को शाम चार बजे वह गंगा आरती के लिए परमार्थ निकेतन गए और उसके बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हुए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें