फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में कोहरा, बारिश-ओलावृष्टि, औली में बर्फबारी ने बढ़ाई पर्यटकों की मुसीबत, पानी की लाइनें जमी

Sat, 04 Jan 2020 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल/चमोली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में शुक्रवार को नैनीताल में जमकर बारिश और ओलावृष्टि हुई। वहीं, मुनस्यारी, धारचूला के साथ हिमालय की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। मुनस्यारी के निचले इलाकों में भी जमकर बर्फ गिरी है। बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बागेश्वर के दानपुर क्षेत्र में हिमपात के चलते गांवों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं, औली-जोशीमठ मोटर मार्ग पर बर्फबारी के चलते फंसे अधिकांश वाहनों को पुलिस ने प्रशासन की मदद से निकाल लिया।
विज्ञापन

2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
इधर, नैनीताल में दोपहर बाद जमकर ओलावृष्टि हुई, जबकि जिले के मुक्तेश्वर में नए साल की पहली हल्की बर्फबारी हुई। मैदानी क्षेत्र में शुक्रवार को धूप खिलने के बाद सर्दी का सितम थोड़ा सा कम हुआ है। देर रात पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय की ऊंची चोटियों चंडाक, थलकेदार, सौड़लेख समेत तमाम चोटियों में बर्फबारी हुई। शुक्रवार सुबह इन चोटियों में बर्फ की चादर बिछी थी। 
विज्ञापन

3 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, नामिक, मिलम में दो से तीन फीट बर्फ गिरी है। कालामुनि, बेटुलीधार, खलियाटॉप में भी भारी बर्फबारी हुई। कालामुनी, बेटुलीधार में आधा फीट तक बर्फ गिरी। धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार चौदास घाटी के पांगू से ऊपरी इलाके में डेढ़ फीट तक बर्फ गिरी है। सोसा गांव बर्फ से ढक गया है।

4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
चंपावत में शुक्रवार को ठंड के चलते यात्री न मिलने से रोडवेज को बरेली और हल्द्वानी के लिए लगाई गई बसों का संचालन बंद करना पड़ा। बागेश्वर में भी बृहस्पतिवार रात बारिश हुई। दानपुर के धूर, सोराग, बदियाकोट, बाछम, खाती, शामा, गोगिना आदि गांवों में जमकर हिमपात हुआ। बर्फबारी से कर्मी-बदियाकोट और रिखाड़ी-बाछम मोटर मार्ग बंद हो गए। 
विज्ञापन

5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
तार और पोल टूटने से बिजली, जबकि संचार सेवा भी ठप है। बाछम सहित कई गांवों की पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। ग्रामीण कई किमी पैदल चलकर गांव और शहर पहुंच रहे हैं। वहीं मुक्तेश्वर में शुक्रवार को साल की पहली हल्की बर्फबारी के बाद सैलानियों के चेहरे खिल गए। बर्फबारी की सूचना पर पर्यटकों ने मुक्तेश्वर पहुंचकर मौसम का लुत्फ उठाया। वहीं भीमताल, भवाली, गरमपानी, रामगढ़, धानाचूली, ज्योलीकोट में सुबह धूप खिली। 
विज्ञापन

6 of 9
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार से बंद थल-मुनस्यारी सड़क पर शुक्रवार को यातायात बहाल हो गया है। धारचूला से मिली जानकारी के अनुसार कंज्योति-नारायण आश्रम सड़क बर्फ से पटने के कारण बंद हो गई है। हिमखोला से आगे वाहन नहीं जा पा रहे हैं। सड़क बंद होने से नारायण आश्रम जाने वाले पर्यटक मायूस हो गए हैं। सोसा-सिर्खा सड़क तिनथिन नामक स्थान में भारी बर्फबारी के कारण बंद है। 
विज्ञापन

7 of 9
- फोटो : अमर उजाला
औली में बृहस्पतिवार को जमकर बर्फबारी हुई थी। पर्यटक भी अधिक संख्या में औली गए थे, लेकिन शाम को लौटते समय सड़क पर कई फीट बर्फ जमी होने के कारण पर्यटकों के वाहन उसमें फंस गए। रात अधिक होने पर वे वाहन वहीं पर छोड़कर पैदल ही जोशीमठ के लिए निकल गए थे। शुक्रवार सुबह पुलिस और प्रशासन ने इन वाहनों को निकालना शुरू किया और अधिकांश वाहनों को निकाल लिया गया, लेकिन सुनील से औली तक सड़क किनारे अभी भी कई जगहों पर वाहन फंसे पड़े हैं। 

8 of 9
- फोटो : अमर उजाला
इन जगहों पर पाला अधिक होने से वाहनों को निकालने में काफी परेशानी हो रही है। थाना प्रभारी जयपाल नेगी ने बताया कि औली मोटर मार्ग को खोल दिया गया है। कीचड़बैंड और क्वाणबैंड पर पाला अधिक पड़ने से बर्फ जम गई है, जिसके चलते वहां पर अभी कुछ वाहन फंसे हैं। उन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

9 of 9
- फोटो : अमर उजाला
औली में पानी की लाइनें जम गई हैं, जिससे यहां पानी की समस्या बन गई है। बाल्टियां भरकर पर्यटकों को पानी दिया जा रहा है। औली हट के प्रबंधक किशोर डिमरी का कहना है कि औली हट में पानी की पाइप लाइनें सभी जम गई हैं। पानी को पिघलाकर प्रयोग में लाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें