नए साल के जश्न के लिए औली में पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। मंगलवार सुबह से ही गाड़ियां भर-भर के पर्यटक जोशीमठ पहुंचने लगे। दरअसल कई साल बाद दिसंबर महीने में औली में इतनी अच्छी बर्फबारी हुई है। जिसके चलते इतनी भारी तादात में पर्यटक यहां पहुंचे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहां से रोपवे और सड़क मार्ग से औली पहुंचने के लिए उत्साहित पर्यटकों की भारी भीड़ लगी रही। दोपहर तक करीब छह हजार पर्यटक औली पहुंच चुके थे। जोशीमठ से औली तक हर तरफ पर्यटक ही पर्यटक नजर आ रहे हैं। औली के अलावा आसपास के अन्य पर्यटन स्थल सभी पर्यटकों से भरे रहे।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
थर्टी फर्स्ट के जश्न के लिए औली में एक सप्ताह पूर्व से ही यहां पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए थे। लेकिन मंगलवार को तो पर्यटक हजारों की संख्या में पहुंच गए। स्थिति यह थी कि शाम तक पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी रहा। औली पहुंचकर वहां का नजारा देखकर पर्यटक प्रफुलित नजर नजर आ रहे।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों की भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जोशीमठ से लेकर औली तक सभी होटल और गेस्ट हाउस फुल हैं, इसके अलावा कई अपने टैंट लेकर आए हैं। रोपवे से औली पहुंचने के लिए सुबह से ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पूरे दिन वाहनों की आवाजाही से व्यस्त रहा। कई ऐसे पर्यटक भी थे जो पैदल ही जोशीमठ से औली पहुंच रहे थे। सहायक पर्यटन अधिकारी हीरा लाल आर्य का कहना है कि मंगलवार को औली में छह हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। कई पर्यटक पैदल ही प्रकृती का आंनद लेते हुये औली पहुंच रहे हैं।
मसूरी समेत अन्य हिल स्टेशनों में नए साल को लेकर होटल व रेस्टोरेंट संचालकों द्वारा विशेष तैयारी की गई है। इस समय हिल स्टेशनों में धूप निकल रही है जबकि निचले इलाकों में कोहरे और ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में उम्मीद है कि नए साल के जश्न में मसूरी में बड़ी संख्या में पर्यटक आएंगे। मसूरी में लगभग 350 होटलों में फुल बुकिंग आ चुकी है।