फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हत्याओं से दहली राजधानी: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

Thu, 08 Oct 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

कपूर दंपती के घर में दिवाली को लेकर पिछले करीब दस दिन से काम चल रहा था।इसी सिलसिले में प्लंबर राजकुमार भी पिछले कई दिनों से घर पर आ रहा था। काम के पैसों को लेकर झगड़ा हुआ और उसने तीन लोगों की हत्या कर दी।
विज्ञापन
1 of 5
तीन लोगों की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा था, उसी घर में हुई तीन हत्याओं ने पूरी कॉलोनी को झकझोर दिया है। घटना के बाद से आसपास के लोगों में दहशत है और हर किसी की जुबां पर एक ही सवाल है कि आखिर जिस घर में कुछ दिन पहले तक रौनक की तैयारी हो रही थी, वहां ऐसा खौफनाक मंजर कैसे बन गया।

देहरादून ट्रिपल मर्डर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई बर्बरता, तीनों के छाती और पेट में हैं 30 से ज्यादा घाव

स्थानीय लोगों के मुताबिक कपूर दंपती के घर में पिछले करीब दस दिन से काम चल रहा था। सबसे पहले घर में पुताई कराई गई। इसके बाद छत पर डैमप्रूफिंग का काम कराया गया। काम को अंतिम रूप देने के लिए घर की छोटी-मोटी खराब चीजों को भी ठीक कराया जा रहा था। इसी सिलसिले में प्लंबर राजकुमार भी पिछले कई दिनों से घर पर आ रहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
देहरादून में हत्या के बाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बताया जा रहा है कि दिवाली को लेकर परिवार में उत्साह था। बाहर रहने वाले बेटे भी त्योहार पर घर आने वाले थे। ऐसे में घर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए लगातार काम कराया जा रहा था। परिवार को शायद यह अंदाजा भी नहीं था कि घर में आने-जाने वाला एक परिचित कारीगर ही उनके लिए मौत का कारण बन जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
देहरादून में हत्या के बाद जमा लोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
तिहरे हत्याकांड के बाद अब वही घर सन्नाटे में डूबा है। पड़ोसियों का कहना है कि विष्णुलोक कॉलोनी को सुरक्षित और शांत इलाका माना जाता था। ऐसी वारदात ने हर परिवार को भीतर तक डरा दिया है।

4 of 5
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोग घटना को याद कर सिहर उठते हैं। महिलाओं और बुजुर्गों में विशेष डर है। त्योहार से पहले हुई इस घटना ने पूरे मोहल्ले की खुशियां मातम में बदल दी हैं। हर आंख नम है और लोगों में आरोपी के प्रति गहरा आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रिपल मर्डर शीला की हत्या के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोहल्ले के लोगों को जैसे पता चला कि हत्यारोपी राजकुमार ने सिर्फ तीन सौ रुपये कम मिलने के विवाद में तीन लोगों की हत्या की तो हर कोई दंग रह गया। सुबह से ही कपूर परिवार के घर के पास लोगों को काफी भीड़ जमा रही। हर कोई हतप्रभ था कि एक छोटे से झगड़े ने कैसे इतनी बड़ी घटना का रूप ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें