देश में एजूकेशन हब के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले देहरादून की इस यूनिवर्सिटी की पढ़ाई महंगी हो गई है। जिसके बाद अब पैरेंट्स को तगड़ा झटका लगने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
utu
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय से पढ़ाई, परीक्षा और डिग्री लेना महंगा हो गया है। विश्वविद्यालय ने सात साल बाद शुल्क रिवाइज कर दिया है। नया सत्र शुरू होने से पहले विवि ने इसे लागू कर दिया है।
विज्ञापन
3 of 6
utu
विवि के वित्त नियंत्रक जयपाल सिंह तोमर ने संशोधित शुल्क की सूची जारी कर दी है। विवि में पीएचडी, एमफार्मा, एमटेक जैसे कोर्स की फीस तकरीबन दोगुनी हो गई है।
4 of 6
- फोटो : pic as demo
कॉलेजों के लिए कोर्स एफिलिएशन की फीस भी रिवाइज कर दी गई है। बीटेक में दाखिलों के लिए होने वाले जेईई मेन की काउंसिलिंग का शुल्क, यूजी और पीजी की एग्जाम फीस, बैक पेपर फीस, स्पेशल बैक एग्जाम फीस, आंसर शीट फोटोकॉपी से लेकर डिग्री, फीस भी महंगी हो गई है।
विज्ञापन
5 of 6
पैसा
- फोटो : Today City
पहली बार विश्वविद्यालय ने पीएचडी में थिसिस की फीस भी लेनी शुरू की है। पीएचडी थिसिस जमा कराने पर 20 हजार रुपये शुल्क देना होगा। वित्त नियंत्रक जयपाल सिंह तोमर के मुताबिक सभी छात्र इसी चार्ट के हिसाब से शुल्क अदा करेंगे जबकि कॉलेजों को भी शुल्क ढांचे का अनुपालन करना होगा। गौरतलब है कि इससे पहले विवि ने सत्र 2009-10 में शुल्क रिवाइज किया था। यूटीयू ने दस नवंबर 2016 को हुई वित्त समिति की बैठक के अनुक्रम में यह शुल्क लागू किए हैं।