देहरादून में बारिश का कहर
- फोटो : अमर उजाला
रायपुर ब्लाक के मालदेवता, सेरकी, सिरलवालगढ गांव में अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। भूस्खलन व पानी के तेज बहाव के इन इलाकों में सहमे कई परिवार अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। यह जानकारी मिलते ही बृहस्पतिवार सुबह डीएम सोनिका प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचीं व नुकसान का जायजा लिया। डीएम ने ग्रामीण से उनका हाल जाना।