फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rainfall: टिहरी के गेंवाली गांव में अतिवृष्टि का कहर...घरों में घुसा मलबा, खेत हुए तबाह, तस्वीरें

Fri, 23 Aug 2024 08:48 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, घनसाली(टिहरी)

सार

Uttarakhand Weather: आपदा से कृषि भूमि, सिंचाई नहर, पेयजल योजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। मालबा घुसने से एक स्कूल का भवन क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
1 of 5
टिहरी में तबाही - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में देर रात से हो रही बारिश से तबाही मची है। बीती रात को बूढ़ाकेदार क्षेत्र के गेंवाली गांव में अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। राहत की बात रही कि लोग सचेत थे। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। 

Uttarakhand: भारी बारिश से थराली में तबाही, 25 से अधिक घरों में घुसा पिंडर का पानी, मंदिर और पुल बहा

आपदा से कृषि भूमि, सिंचाई नहर, पेयजल योजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। मालबा घुसने से एक स्कूल का भवन क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, कई घरों और गौशालाओं को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
टिहरी में आपदा - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर राजस्व विभाग, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

विज्ञापन

3 of 5
टिहरी में आपदा - फोटो : अमर उजाला
वही, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

4 of 5
टिहरी में आपदा - फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर जिले में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टिहरी में आपदा - फोटो : अमर उजाला
उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में कुछ पर्वतीय जिलों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका जताई है। जिसके चलते संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन होने के साथ नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें