गुलशन चड्ढा के साथ हुई अनहोनी से पूरा परिवार बदहवाश हालत में है। कोई कुछ नहीं समझ पा रहा है कि आखिर यह क्यों और कैसे हुआ है। पति प्रवेश चड्ढा को पत्नी की मौत से गहरा सदमा लगा है, जबकि बेटे सन्नी और पुत्रवधू दिव्या की आंखाें से आंसू नहीं थम रहे हैं। ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया है कि बदमाश लूटपाट के दौरान कितना माल लेकर गया।