जानकारी के मुताबिक, सराफ शफिकुल इस्लाम निवासी पथरी बाग बाइक पर कमला पैलेस के पास अपनी दुकान न्यू सानिया ज्वेलर्स से लौट रहे थे। जैसे ही वे ब्लेसिंग फार्म के पास पहुंचे, उनकी बाइक को पीछे से आई एक अन्य बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वे सड़क किनारे गिर गए। पीछे वाली बाइक से एक बदमाश उतरा और उनके हाथ से बैग छीनने लगा।