फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून की इस दिलेर बेटी को सलाम, श्रीलंका में रोशन किया नाम

Wed, 08 Mar 2017 09:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की बेटी ने प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। श्रीलंका में हुए यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में एमकेपी की छात्रा एनसीसी कैडेट ईशिता ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

दून की इस दिलेर बेटी को सलाम, श्रीलंका में रोशन किया नाम

2 of 5
इस साल गणतंत्र दिवस पर हुए राष्ट्रीय कैंप से एक हजार से ज्यादा एनसीसी कैडेट्स में से 10 देशों के लिए 60 कैडेट्स का चयन किया गया था। एक देश में छह एनसीसी कैडेट्स को विदेश जाना था।
विज्ञापन

दून की इस दिलेर बेटी को सलाम, श्रीलंका में रोशन किया नाम

3 of 5
दून की बेटी ईशिता का चयन श्रीलंका के यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए हुआ था। ईशिता ने नवंबर माह में श्रीलंका में हुए दस दिन के यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए यहां की संस्कृति की छटा बिखेरी।

दून की इस दिलेर बेटी को सलाम, श्रीलंका में रोशन किया नाम

4 of 5
इस प्रोग्राम में वह उत्तराखंड की इकलौती कैडेट थी। दून के मियांवाला निवासी अरविंद कुमार की बेटी ईशिता एमकेपी में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) में उनका पहले से ही रुझान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दून की इस दिलेर बेटी को सलाम, श्रीलंका में रोशन किया नाम

5 of 5
उन्होंने प्रदेश के दो लोकनृत्य पेश किए तो सबने तालियों से उनका स्वागत किया। ईशिता अब सीडीएस परीक्षा की तैयारी कर रही है। वह सेना में जाकर देश की रक्षा करना चाहती है। (आफताब अजमत/ अमर उजाला देहरादून)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें