लच्छी वाला टोल प्लाजा पर हंगामा करते कांग्रेस कार्यकर्ता को खदेड़ती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने भी बृहस्पतिवार को टोल प्लाजा पहुंचकर नारेबाजी के साथ टोल प्लाजा का विरोध किया। स्थानीय लोगों को विशेष छूट देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि हर हाल में स्थानीय लोगों को छूट मिलनी चाहिए। इसके लिए दल पुरजोर संघर्ष करेगा। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष केंद्रपाल तोपवाल, जीएस गुसाईं, सीमा रावत, प्रमोद डोभाल, वेदप्रकाश भट्ट, अशोक तिवारी आदि तमाम लोग मौजूद थे।