कमलेश हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अंदर कर रही थी जांच, बाहर खड़ा था आरोपी
आरोपी महेंद्र ने तीन मार्च को हत्या की। पुलिस और स्थानीय लोगों को अगले दिन इसका पता चला। घर के बाहर मीडिया और स्थानीय लोगों की भीड़ लगी थी। इसी भीड़ में हत्यारोपी महेंद्र भी मौजूद था। वह सारा नजारा कूड़े के ढेर पर खड़े होकर देख रहा था। यही नहीं, अगले दिन यानी पांच मार्च को भी महेंद्र घर के बाहर आया। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के मुताबिक, उसने पुलिस को बताया कि उसे पछतावा था और वह वृद्धा के परिजनों से इस बात को बताना चाहता था। लेकिन, हिम्मत नहीं कर पाया।