फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun DAV College: छात्रों के दो गुटों में विवाद, खूब चले लात-घूंसे और पथराव, पुलिस ने फटकारी लाठियां

Fri, 20 Sep 2024 09:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
डीएवी कॉलेज में छात्रों की लड़ाई - फोटो : अमर उजाला
देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में एक बार फिर बवाल हो गया। छात्रों के दो गुटों में जमकर लात घूंसे चले, पथराव भी हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी छात्रों ने धक्का-मुक्की की। बवाल बढ़ता देख पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। इसके बाद छात्रों के गुट तितर-बितर हुए। पुलिस ने मौके से 11 छात्रों को हिरासत में लिया है। इससे पहले भी डीएवी में छात्रों के गुटों में बवाल हुआ था।

अभी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन छात्र गुटों में आपसी झड़प होने लगी है। दरअसल, शुक्रवार को दो छात्र संगठन छात्रसंघ चुनाव के लिए रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे।

Uttarakhand: सीएम हेल्पलाइन का संविदा कर्मी साथी समेत गिरफ्तार, शिकायतकर्ता से मांगी थी 2500 रुपये रिश्वत
विज्ञापन

2 of 5
डीएवी कॉलेज में छात्रों की लड़ाई - फोटो : अमर उजाला
रैली समाप्त होते ही दो छात्र कॉलेज परिसर में ही आपस में भीड़ गए। इसके बाद माहौल ऐसा बिगड़ा कि छात्रों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। पथराव भी होने लगा।

विज्ञापन

3 of 5
डीएवी कॉलेज में छात्रों की लड़ाई - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के विरोध में 22 को नामजद करते हुए करीब 25 अज्ञात छात्रों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।

4 of 5
डीएवी कॉलेज में छात्रों की लड़ाई - फोटो : अमर उजाला
साथ ही 11 मुख्य आरोपी छात्रों को हिरासत में ले लिया गया। एमएस जस्सल चीफ प्रॉक्टर डीएवी पीजी कॉलेज ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर छात्रों में झड़प हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डीएवी कॉलेज में छात्रों की लड़ाई - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की सहायता से मामले काे सुलझा लिया गया है। कॉलेज में किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था न बिगड़े इस पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें