फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP नेता की हत्या: न युवती से दोस्ती और न अजहर से दुश्मनी, फिर भी मारा गया रोहित, चंद मिनट में ऐसे बिगड़ी बात

Wed, 04 Jun 2025 05:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

Dehradun Crime News: पुलिस को मांडूवाला के पीपल चौक पर एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या की सूचना मिली थी। मृतक भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़ा था और पूर्व में मंडल अध्यक्ष रह चुका है।
विज्ञापन
1 of 5
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला
प्रेमनगर के मांडूवाला में स्टोन क्रशर मालिक और भाजपा नेता रोहित नेगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रोहित नेगी की न तो युवती से दोस्ती थी और न ही उसके हिमायती अजहर से दुश्मनी। फिर भी रोहित की इस विवाद में हत्या हो गई।

उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उससे अजहर का युवती को गाली देना सहन नहीं हुआ और उसने भी अजहर को दो चार सुना दी। ताव में आकर अजहर ने भी चंद मिनटों बाद ही रोहित को गोली मार दी।

Dehradun: युवती को लेकर चल रहा था विवाद, पार्टी के बाद भाजपा नेता की हत्या, कार में शीशे से सटाकर मारी गोली
विज्ञापन

2 of 5
कार में मारी गई गोली - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, जिस युवती के कारण यह विवाद बताया जा रहा है उसका अजहर से भी कोई विशेष ताल्लुक नहीं है। बस वह युवती अजहर के समुदाय से आती है। केवल इसके लिए अजहर उसका हिमायती बनता था।
विज्ञापन

3 of 5
देहरादून में हत्या - फोटो : अमर उजाला
उसे यह नागवार गुजरता था कि युवती दूसरे समुदाय के युवकों से क्यों मिलती है। उसकी दोस्ती रोहित नेगी के एक दोस्त से थी। उससे मिलने के लिए युवती का यह हिमायती अजहर बार-बार उसे मना करता था। लेकिन, युवती उसके कहने में नहीं आती थी। बार-बार की दखलअंदाजी युवती को भी नहीं पसंद थी।

4 of 5
देहरादून में हत्या के बाद रोते परिजन - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में वह भी अजहर से दूरी बनाकर रहती थी। युवती ने एक स्थानीय कॉलेज से फिजियोथैरेपी की अंतिम वर्ष की पढ़ाई की थी। पढ़ाई पूरी करने के बाद युवती ने ही सभी को पार्टी में बुलाया था। यहां भी अजहर उस पर नजर रख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हत्या के बाद जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
अजहर के मना करने पर भी उसने पार्टी की तो इस पर वह और भी गुस्सा हो गया। इस पार्टी की फोटो खींचकर भी अजहर ने युवती के मोबाइल पर भेज दिया। इसके बाद उसे फोन करने लगा। फोन पर इसी बातचीत को रोहित नेगी ने सुन लिया और अजहर से दो चार बात हो गईं। इन्हीं बातों में इतनी गरमा-गर्मी हुई कि बात हत्या तक पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें