फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर अपने पुराने स्वरूप में दिखेगा केदारनाथ धाम

Mon, 26 Sep 2016 02:53 PM IST
विनय बहुगुणा / अमर उजाला, केदारनाथ
विज्ञापन
1 of 8
kedarnath
केदारधाम अपने पुराने स्वरूप में दिखेगा। मंदिर को सुरक्षित करने के साथ ही संवारने का काम इन दिनों जोरों पर है। एएसआई की टीम मंदिर और परिसर को उसके पुराने स्वरूप में लौटाने में जुटी है। धाम की सुरक्षा के लिए निम त्रिस्तरीय सुरक्षा दीवारों का कवच तैयार कर रहा है, जो अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

2 of 8
kedarnath
जून 2013 की आपदा से प्रभावित केदारनाथ मंदिर को मजबूती देने के लिए एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग) की
टीम इन दिनों मंदिर के पश्चिमी दरवाजे की मरम्मत कर रही है। सुधारीकरण कार्य के दौरान मंदिर को किसी प्रकार का नुकसान न हो, इसके लिए दरवाजे के बीच में सपोर्ट दीवार खड़ी की गई है।
 
विज्ञापन

3 of 8
kedarnath
दरवाजे के ऊपरी हिस्से में आई दरारों को भरने और छिटके पत्थरों को ठीक करने के बाद सपोर्ट दीवार को हटा दिया जाएगा। इसके अलावा मंदिर परिसर के चारों तरफ फर्श पर पत्थर बिछाने का कार्य भी चल रहा है, जो लगभग 40 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
 

4 of 8
kedarnath
शेष हिस्से के लिए इन दिनों धाम में राजस्थान के 17 हस्तशिल्पी पत्थरों को तराश रहे हैं। अभी मंदिर की गुंबद और छत की मरम्मत की जानी है। आपदा के बाद अक्तूबर 2013 से केदारनाथ में मंदिर के सुधारीकरण के तहत एएसआई द्वारा अभी तक परिसर में नंदी की मूर्ति को ठीक करने, पूर्वी दरवाजे की मरम्मत और बाहरी दीवारों की केमिकल से सफाई का कार्य पूरा किया जा चुका है।
 
विज्ञापन

5 of 8
kedarnath
मंदिर में बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम तैयार हो गया है। मंदिर के चारों तरफ दो फीट गहरी निकास नालियां बनाई गई हैं, जिनसे बरसात का पानी मंदिर परिसर से बाहर गिर रहा है। इस व्यवस्था से परिसर की सफाई में भी मदद मिल रही है।
 
विज्ञापन

6 of 8
kedarnath
श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्याधिकारी अनिल शर्मा का कहना है कि मंदिर के सुधारीकरण कार्य के तहत जो भी मदद की जरूरत पड़ रही है, उसे मुहैया कराया जा रहा है। उम्मीद है कि इस सीजन में सभी कार्य पूरे हो जाएंगे।
 
विज्ञापन

7 of 8
kedarnath
मंदिर को किसी भी प्रकार की आपदा या विषम परिस्थितियों में कोई नुकसान न पहुंचे, इसके लिए बनाई जा रही त्रिस्तरीय सुरक्षा दीवारों में अंतिम आरसीसी दीवार का कार्य लगभग पूरा हो गया है।
 
विज्ञापन

8 of 8
kedarnath
केदारनाथ पुनर्निर्माण के तहत निम द्वारा अभी तक गेबिन वॉल, रॉक-नेट वॉल का निर्माण किया जा चुका है, जबकि 305 मीटर लंबी और छह मीटर ऊंची आरसीसी दीवार का कार्य 20 मीटर शेष रह गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें