फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरमसीमा पर पहुंचा भारत और अमेरिकी सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास, तस्वीरों में देखें...

Mon, 26 Sep 2016 02:52 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
1 of 13
army
आतंकवाद और विद्रोह से निपटने के लिए भारत और अमेरिकी सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास अब चरमसीमा पर पहुंच गया है। (फोटोः राजेंद्र सिंह बिष्ट 'बबली')
विज्ञापन

2 of 13
army
दोनों सेनाओं के जांबाजों ने चौबटिया के घने जंगलों में युद्धाभ्यास का प्रदर्शन किया। इस दौरान आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। मुखबिर की सूचना पर चौबटिया गांव (काल्पनिक नाम) में छिपे चार आतंकियों को जांबाजों ने सर्च अभियान चलाकर मार गिराया।
 
विज्ञापन

3 of 13
army
सर्च अभियान के दौरान सेना को ग्रामीणों का विरोध भी झेलना पड़ा। संयुक्त युद्धाभ्यास में अमेरिका और भारत दोनों देशों के अधिकारी और जवान युद्ध के अनुभवों को साझा कर रहे हैं।
 

4 of 13
army
जंगल में छिपे आतंकियों को ढूंढ निकालने, उनके द्वारा जमीन पर बिछाए गए माइंस आदि को निष्प्रोज्य करना, फायरिंग का अभ्यास सहित तमाम गतिविधियों का भी प्रदर्शन हुआ।
 
विज्ञापन

5 of 13
army
युद्धाभ्यास के दौरान चली तमाम गतिविधियों का प्रदर्शन करते वक्त सैनिकों ने भी शानदार कार्य किया।
 
विज्ञापन

6 of 13
army
वहां बसाए गए चौबटिया गांव में कुछ ग्रामीणों द्वारा छोटे से लालच के लिए चार आतंकियों को शरण दी। इसी दौरान सेना के मुखबिर ने वहां आतंकवादी छिपे होने की सूचना दी।
 
विज्ञापन

7 of 13
army
सेना ने सर्च अभियान चलाया। सबसे पहले गांव के मुखिया को बुलाकर ग्रामीणों को एकत्रित किया गया।
 

8 of 13
army
इसके बाद एक एक कर हर मकान की तलाशी ली। भवनों की तलाशी से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया, सेना गो बैक के नारे तक लगाए गए। सर्च के दौरान दो भवनों के अंदर ‘आतंकी’ छिपे थे।
 

9 of 13
army
सेना ने शानदार तकनीक, युद्धकौशल का सहारा लेते हुए ‘आतंकियों’ को मार गिराया। देर शाम रस्सियों के माध्यम से खाइयों को पार करने, रॉक क्लाइंबिंग सहित तमाम गतिविधियों का भी प्रदर्शन किया गया। 17 सितंबर से शुरू हुआ यह अभ्यास 27 सितंबर तक होगा।
 

10 of 13
army
विद्रोहियों और आतंकियों के साथ होने वाली मुठभेड़ की घटनाओं, ऐसे वक्त में घायल होने वाले जवानों को त्वरित उपचार दिलाने का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
 

11 of 13
army
सुनसान इलाकों में उपलब्ध बांस, अन्य लकड़ियों से स्ट्रक्चर बनाकर उन्हें प्राथमिक उपचार, सघन चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए दोनों देशों की सेनाएं अनुभवों को साझा कर रही हैं।

12 of 13
army
गांव के मुखिया को बुलाकर ग्रामीणों को एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

13 of 13
army
17 सितंबर से शुरू हुआ यह अभ्यास 27 सितंबर तक होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें