फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़कीः बवाल के बाद छावनी में बदला लंढौरा, कर्फ्यू जैसे हालात, तस्वीरें

Thu, 02 Jun 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की/लंढौरा
विज्ञापन
1 of 11
लंढौरा में तनाव - फोटो : अमरउजाला
बुधवार को हुए बवाल के अगले दिन लंढौरा पूरी तरह छावनी में तब्दील रहा। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए लंढौरा पुलिस चौकी को सब कंट्रोल रूम बनाकर मिनी पुलिस लाइन में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन

बवाल के बाद छावनी में बदला लंढौरा

2 of 11
लंढौरा में तनाव - फोटो : अमरउजाला
कस्बे में दंगा नियंत्रण बल, आईटीबीपी, पीएसी और आईआरबी के जवान तैनात रहे। आस पास के गांवों में भी पुलिस, पीएसी व प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

बवाल के बाद छावनी में बदला लंढौरा

3 of 11
लंढौरा में तनाव के चलते बंद रहीं दुकानें - फोटो : अमरउजाला
कस्बे में बाजार पूरी तरह बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। धारा 144 के बीच कस्बे में अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात रहे।

बवाल के बाद छावनी में बदला लंढौरा

4 of 11
कुंवर प्रणव चैंप‌ियन का रंगमहल - फोटो : अमरउजाला
आईजी संजय गुंज्याल व डीआईजी पुष्पक ज्योति लंढौरा में कैंप कर रहे हैं। इस बीच धर्मग्रंथ की बेअदबी के आरोपी कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के ताऊ कृष्ण कुमार के अलावा पथराव, तोड़फोड़ व आगजनी में शामिल 12 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बवाल के बाद छावनी में बदला लंढौरा

5 of 11
लंढौरा में तनाव - फोटो : अमरउजाला
लंढौरा कस्बे में बुधवार को एक दुकान खाली कराने के दौरान धर्मग्रंथ के अपमान को लेकर बवाल हो गया। हजारों की संख्या में एक समुदाय के लोगों ने लंढौरा पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर सरकारी वाहन फूंक डाले।
विज्ञापन

बवाल के बाद छावनी में बदला लंढौरा

6 of 11
रुड़की पुलिस - फोटो : अमरउजाला
हालात देखते हुए दंगा नियंत्रण बल, आईटीबीपी, आईआरबी, पीएसी के अलावा रैंकर परीक्षा पास कर पीटीसी नरेन्द्रनगर में ट्रेनिंग कर रहे करीब 300 प्रशिक्षु दारोगाओं को भी लंढौरा व आस पास के गांवों में तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

बवाल के बाद छावनी में बदला लंढौरा

7 of 11
प्रणव स‌िंह चैंप‌ियन का फटा पोस्टर - फोटो : अमरउजाला
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के रंगमहल में घुसकर आगजनी व तोड़फोउ़ के साथ ही उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया था। जिसमें एसएसपी समेत दर्जनों पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

बवाल के बाद छावनी में बदला लंढौरा

8 of 11
लंढौरा में तनाव - फोटो : अमरउजाला
हालात देखते हुए दंगा नियंत्रण बल, आईटीबीपी, आईआरबी, पीएसी के अलावा रैंकर परीक्षा पास कर पीटीसी नरेन्द्रनगर में ट्रेनिंग कर रहे करीब 300 प्रशिक्षु दारोगाओं को भी लंढौरा व आस पास के गांवों में तैनात कर दिया गया।

बवाल के बाद छावनी में बदला लंढौरा

9 of 11
लंढौरा में तनाव - फोटो : अमरउजाला
अगले दिन कस्बे के बाजार पूरी तरह बंद रहे। धारा 144 को देखते हुए लोग अपने घरों से कम ही बाहर निकले। बुधवार की शाम लंढौरा पहुंचने के बाद आईजी संजय गुंज्याल व डीआईजी पुष्पक ज्योति ने बृहस्पतिवार को भी लंढौरा में कैंप किया।

बवाल के बाद छावनी में बदला लंढौरा

10 of 11
लंढौरा में तनाव - फोटो : अमरउजाला
डीएम हरबंश सिंह चुघ व एसएसपी राजीव स्वरूप के अलावा एडीएम प्रशासन जीवन सिंह नाग्नयाल, एसडीएम हरिद्वार प्रत्यूष सिंह, एसपी देहात प्रमेन्द्र डोबाल, एएसपी लोकेश्वर सिंह क्षेत्र में मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

बवाल के बाद छावनी में बदला लंढौरा

11 of 11
रुड़की पुलिस - फोटो : अमरउजाला
कस्बा व आस पास के गांवों में स्थिति नियंत्रण में है, अंदरूनी तनाव को देखते हुए एहतियात चप्पे चप्पे पर फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें